फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Factionalism... "Mahabharata" in Congress before the bugle of Lok Sabha.

Mahendragarh-Narnaul News: गुटबाजी... लोकसभा का बिगुल बजने से पहले कांग्रेस में ''''महाभारत''''

Sat, 02 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Factionalism... "Mahabharata" in Congress before the bugle of Lok Sabha.
नारनौल। कांग्रेस पार्टी का एक निजी बैंक्विट हॉल में आयोजित प्रतिनिधि सम्मेलन अराजकता की भेंट चढ़ गया। दरअसल, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से टिकट के मुद्दे पर शुरू हुई बयानबाजी पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के समर्थकों के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस दौरान मंच पर मौजूद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर प्रवक्ता व भिवानी महेंद्रगढ़-लोकसभा के कन्वीनर बजरंगदास गर्ग ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भिवानी महेंद्रगढ़-लोकसभा के कन्वीनर बजरंगदास गर्ग की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम शुरू होते ही पूर्व विधायक राधेश्याम ने मंच से यह कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर एक ही प्रत्याशी को बार-बार टिकट दी जाती है। उनके इतना कहते ही पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के समर्थक भड़क उठे और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मंच तक पहुंच गए। जहां दोनों गुटों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। हालांकि को-ऑर्डिनेटर बजरंगदास गर्ग के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हो गए।
विज्ञापन

सम्मेलन में इन नेताओं ने रखे विचार
महेंद्रगढ़ जिला कन्वीनर गोपाल दास, विधायक राव दान सिंह, पूर्व विधायक राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक चौधरी मूलाराम, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक व संसदीय सचिव अनीता यादव, एडवोकेट चंद्रप्रकाश, संजय पटीकरा, सतबीर झूकिया, कृष्ण राव, सुमेर सिंह, विपिन शर्मा नारनौल, राम सिंह जोया, तोताराम कोहली, रामकिशन वाल्मीकि, महेंद्रगढ़ अध्यक्ष सेवा दल रजवंती, सुरेंद्र पटवा, राकेश यादव, कैलाश पहलवान आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सिर्फ घोटालों की सरकार: गर्ग
सम्मेलन में प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ घोटालों की सरकार है। शराब, खनन, रजिस्ट्री, धान, पेपर लीक, फरीदाबाद के नगर निगम, सहकारिता आदि अनेक विभागों में करोड़ों रुपए के घोटाले पर घोटाले किए गए हैं। सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। खनन घोटाले के कारण अनेक मजदूर पहाड़ों के नीचे दबकर मर गए हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि यह तो सिर्फ जुमलों की सरकार है। सरकार 2 करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी देने, 35 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल डीजल देने, 250 रुपए रसोई गैस सिलेंडर देने व किसानों की आय दो गुणा करने का वादा सिर्फ जुमला सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed