{"_id":"67096d8d6d039cb92905ad9b","slug":"extensive-security-arrangements-in-the-district-on-dussehra-festival-sp-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117001-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर्व पर जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर्व पर जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : एसपी
Fri, 11 Oct 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 21पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा।
नारनौल। दशहरा पर्व के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन के अवसर पर एकत्रित भीड़ में शरारती व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। वहीं बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौराहों व मुख्य सड़कों पर लगातार गश्त बढ़ाई गई है। बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सिनेमाघरों, धार्मिक स्थलों, होटलों, ढाबों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
एसपी अर्श वर्मा ने लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं ताकि आमजन दशहरे के पर्व को उत्साह के साथ मना सकें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।