फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Exhibition of research and innovation was organized

Mahendragarh-Narnaul News: शोध व नवाचार की प्रदर्शनी लगाई गई

Fri, 28 Feb 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of research and innovation was organized
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय (डीएसटी), हरियाणा के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार से विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इंपावरिंग इंडियन यूथ फाॅर ग्लोबल लीडरशिप इन साइंस एंड इनोवेशन फाॅर विकसित भारत थीम पर आधारित इस विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों तथा स्थानीय स्कूलों की ओर से उल्लेखनीय कार्यों, शोध व नवाचार की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

नवाचार के अंतर्गत वंडर्स ऑफ इनोवेशन, पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी, विभागीय प्रदर्शनी एवं इनोवेटिव साइंस टीचिंग कांटेस्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन के उद्घाटन सत्र में आईआईटी दिल्ली के प्रो. मैथिली शरण मुख्य अतिथि के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजन समिति के संयोजक प्रो. एके यादव व प्रो. विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नेशनल साइंस सेंटर नई दिल्ली के सहयोग से साइंस बिहाइंड मिरिकल्स और लिक्विड नाइट्रोजन शो नामक साइंस शो का आयोजन किया जाएगा तथा विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों व स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वंडर्स ऑफ इनोवेशन के माध्यम से गणित, संस्कृत, प्रबंधन अध्ययन, फार्मेसी, भूगोल, योग, कंप्यूटर विज्ञान, पोषण जीवविज्ञान और शिक्षक शिक्षा विभाग सहित विभिन्न संकायों और क्षेत्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किया व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने मानवीय संवेदनाओं को चित्रों के माध्यम से दर्शाने और विभिन्न टेक्निकल इक्विपमेंट्स की प्रदर्शनी लगाई। आयोजन में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, आइडिया ऑफ इनोवेशन व वर्किंग माॅडल श्रेणी के अंतर्गत हैप्पी एवरग्रीन, आरपीएस, डीपीएस, एसडी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, नेशनल माॅडल स्कूल, राजकीय उच्च विद्यालय भड़फ, प्रथम इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, आरआर ग्रीन मेक्स वर्ल्ड स्कूल, विजय इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानकोश स्कूल के नाम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed