{"_id":"3a95fe3fec9e21257fa9a9f761ea2156","slug":"exam-to-exmine-the-elgibilty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की कार्यशैली और योग्यता परखने को हुई परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की कार्यशैली और योग्यता परखने को हुई परीक्षा
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन नारनौल में शनिवार को पुलिस विभाग के जांच अधिकारियों की लिखित प्रतियोगिता कराई गई। पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने इसका निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान अधिकारियों की कार्यशैली और योग्यता को जांचना, निखारना था। इस परीक्षा में प्रधान सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस परीक्षा में आईपीसी, सीआरपीसी, जांच एवं अन्य कानूनी पहलुओं से संबंधित सवाल शामिल किए गए थे। इस परीक्षा में का समय एक घंटा था। प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के परिणाम से कई तफ्तीश अधिकारियों की योग्यता निखरी है और पुलिस अधीक्षक ने इस परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट नजर आई। इस मौके पर सभी अनुसंधान अधिकारियों से कहा गया कि हमें सभी मुकदमों की गहनता से जांच करके दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। जांच के समय हमें कानून का भी पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। इस परीक्षा के उपरांत सभी प्रतिभागी पुलिस कर्मचारियों को अपना कार्य ईमानदारी और मेहनत से करने के लिए भी कहा गया। मौके पर विभिन्न डीएसपी भी मौजूद थे।
विज्ञापन