फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   exam, roadways, clerk recruitment

क्लर्क परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा 17 बसें, पहले दिन की बुकिंग फुल

Fri, 20 Sep 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
exam, roadways, clerk recruitment
क्लर्क भर्ती परीक्षा के दिन रोडवेज की भी परीक्षा होगी। हजारों की संख्या में परीक्षा देने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए रोडवेज ने सिर्फ 17 बसों का प्रबंध किया है। जिसमें नारनौल से 12 और महेंद्रगढ़ से 5 अतिरिक्त बसें चलेंगी। शनिवार से रोडवेज ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। परीक्षार्थी रोडवेज की बजाए निजी बसों की बुकिंग में अधिक भरोसा जता रहे हैं। परीक्षा के लिए चलने वाली विशेष बस रोडवेज से दोगुना से अधिक किराया वसूल रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शुरू हो रही क्लर्क की परीक्षा के लिए हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से लगभग 17 बसें लगाई गई हैं। सभी बसें अलग-अलग रूटों पर सुबह पांच बजे और छह बजे चलेंगी। 21 सितंबर की बसों की टिकट पहले ही बुक हो चुकी हैं। 22 और 23 सितंबर की परीक्षा के लिए टिकट बुकिंग जारी है। युवाओं को बुकिंग के साथ ही सीट नंबर भी दिया जा रहा है। महेंद्रगढ़ से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल और सिरसा के लिए रवाना होंगी। पंचकूला के लिए सुबह पांच बजे बस रवाना हो जाएगी। अन्य जिलों के लिए सुबह 6 बजे रवाना होगी। रोडवेज बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की बुकिंग के लिए स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं। परीक्षार्थी निजी बसों पर अधिक भरोसा कर रहे हैं। टूरिस्ट बसों के मालिक परीक्षा के लिए स्पेशल बसें चला रहे हैं। जिसमें रोडवेज से दोगुना किराया लिया जा रहा है। हिसार, फतेहाबाद के लिए 800 रुपये में आने-जाने की बुकिंग की जा रही है। करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल , जींद के लिए 700 से 900 रुपये में बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

स्पेशल रूट के लिए 10 की विशेष ड्यूटी
परीक्षा के तीन दिनों में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए 10 कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी रूट के अनुसार तैनात किए गए हैं। कर्मचारी सुबह 4 बजे से ही बस अड्डे पर तैनात हो जाएंगे। रात दस बजे तक कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में 90 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
महेंद्रगढ़ जिले में कुल 90 परीक्षा केंद्र होंगे। जिसमें नारनौल में 17 स्थानों पर 37 परीक्षा केंद्र होंगे। महेंद्रगढ़ शहर में 21 स्थानों पर 53 परीक्षा केंद्र रहेंगे। जिले में करीब 26900 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रां के बाहर धारा 144 लागू की गई है।

सोशल मीडिया से हो रही बुकिंग
निजी बसों की बुुकिंग सोशल मीडिया पर हो रही है। फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिए लोग अलग अलग रूट के लिए उपलब्ध बसों का ब्योरा डाल रहे हैं। महेंद्रगढ़ से करनाल, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, करनाल के लिए छह निजी बसों की बुकिंग हो पूरी हो चुकी है। कार चालक भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध सीट का ब्योरा देकर सवारियों की बुकिंग कर रहे हैं।
यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
-आरपीएस पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़
-सूरज पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़
-श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़
-राजकीय महिला महाविद्यालय
- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
-आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना
- गुरु डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़
- टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़
- राव जयराम पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़
- हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed