फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Every second person over 40 has stomach gas problem.

Mahendragarh-Narnaul News: 40 पार हर दूसरे व्यक्ति को पेट में गैस की समस्या

Wed, 07 Aug 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 07 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Every second person over 40 has stomach gas problem.
फोटो संख्या: 53 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी लाइन---संवाद
महेंद्रगढ़। 40 वर्ष की उम्र से अधिक हर दूसरा व्यक्ति पेट में गैस की समस्या से परेशान है। घटते शारीरिक श्रम व असंतुलित खानपान से लगातार गैस की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में 200 से अधिक पेट की गैस संबंधित पहुंचे हैं। पेट में गैस बनने की समस्या होना आज के समय में आम बात हो गई है। अधिकतर लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह असंतुलित खानपान और प्रतिदिन शारीरिक रूप से श्रम नहीं करना है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिदिन घंटों बैठे रहने से डायजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है। इसका असर गैस बनने की समस्या के रूप में दिखना शुरू हो जाता है। गैस बनने से सिर में दर्द, हल्के चक्कर आना, जी घबराना व अन्य प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। योग करने से भी गैस से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

गैस की न हो समस्या, यह बरतें सावधानियां
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार गैस बनना, पेट में जलन, एसिड बनने की समस्या प्राथमिक चरण की गैस्ट्रिक समस्या हैं। पेट में गैस की समस्या से बचने के लिए दिनचर्या में शारीरिक श्रम को शामिल करें। खानपान पर अधिक ध्यान रखें। सुबह खाली पेट चाय का सेवन खतरनाक है, इसके कारण यह समस्या सबसे अधिक होती है। साथ ही तली हुई चीजों प्रयोग कम से कम करें ताकि पेट में गैस ना बने। पानी की कमी के कारण भी गैस बनती है। केला, पपीता, सेब, चीकू, अंगूर, अमरूद का सेवन करें। गैस के साथ ही सीने में जलन की समस्या व एसिड बनने के कारण यह समस्या अधिक बढ़ जाती है। वहीं तली-भूनी, फास्टफूड, मैदा से बने खाद्य पदार्थों से यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का अधिक सेवन करते रहें। सुबह उठते समय खाली पेट चाय का सेवन ना करें यह गैस समस्या का प्रमुख कारण है। सुबह प्रतिदिन सैर के लिए जाएं और व्यायाम करें। फास्टफूड का प्रयोग कम से कम कमरें। तली-भूनी व मैदा से बनी हुई खाद्य पदार्थ का कम प्रयोग करें। जो अधिक समय तक कुर्सी पर बैठते है समय-समय पर टहलते रहे व अधिक पानी का प्रयोग करें। नियमित रूप से शारीरिक श्रम को दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
डॉ. विवेक, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या: 53 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी लाइन---संवाद

फोटो संख्या: 53 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी लाइन---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed