{"_id":"68b8841172df030d980aef7b","slug":"every-project-should-be-completed-on-time-dc-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129190-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरा हो : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरा हो : डीसी
Wed, 03 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो 9अधिकारियों की बैठक लेते डीसी कैप्टन मनोज कुमार।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। मुख्यमंत्री के जिला महेंद्रगढ़ के लिए की गई विभिन्न घोषणाओं को लेकर डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार घोषणाओं की समीक्षा कर रहा है। ऐसे में सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरा हो। महेंद्रगढ़ में बनने वाली अनाज मंडी के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि लगभग 50 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। फिलहाल जमीन चिह्नित की जा रही है। जमीन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
खुडाना में बनने वाले आईएमटी को लेकर भी बात हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भूमि की जरूरत है। इसके लिए तीसरी बार ई-भूमि पोर्टल खोला गया है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को पोर्टल पर अपनी जमीन देने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
इसके अलावा नारनौल शहर में निर्माणाधीन 200 बेड के नागरिक अस्पताल पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट का पुराना टेंडर रद्द किया जा चुका है और अब नया टेंडर लगाया जाएगा।