{"_id":"68d04554ee6924c47a0dae8a","slug":"enthusiasm-among-women-players-for-kho-kho-narnol-news-c-196-1-nnl1005-130032-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खो-खो के प्रति महिला खिलाड़ियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खो-खो के प्रति महिला खिलाड़ियों में उत्साह
Mon, 22 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 25भारती, खो-खो खिलाड़ी
नारनौल। गांव नौताना के खेल मैदान में संचालित खेल नर्सरी में महिला खिलाड़ियों को खो-खो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल नर्सरी में करीब 30 महिला व 22 पुरुष खिलाड़ी सहित कुल 52 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसमें से 3 महिला खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में और 8 महिला खिलाड़ी व 2 पुरुष खिलाड़ी खेल महाकुंभ में भाग लेंगे।
कोच प्रीति ने बताया कि गांव नौताना में खेल नर्सरी का संचालन सत्र 2025-26 से ही शुरू किया गया है। खिलाड़ियों में विशेष तौर पर महिला खिलाड़ियों में खो-खो के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है और खिलाड़ी आस-पास स्थित गांवों में होने वाले टूर्नामेंट में भी भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं और उम्मीद है बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए पदक जीतेंगे।
-- -- -- -- -- -
खेल से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साहित हूं। यह पहला अनुभव है, जब मैं किसी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करुंगी। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मैं नियमित रूप से खेल का अभ्यास कर रही हूं। -कीर्ति
विज्ञापन
-- -- -- -
खो-खो पारंपरिक भारतीय खेल है। जनवरी में भारत में खो-खो विश्वकप का आयोजन हुआ था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैं नियमित रूप से अभ्यास करते हुए अपने खेल में सुधार कर रही हूं।-भारती, खो-खो खिलाड़ी