{"_id":"69bc38686b8f59993900909e","slug":"ent-patients-begin-arriving-at-civil-hospital-opd-footfall-reaches-40-narnol-news-c-203-1-mgh1006-124926-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में पहुंचने लगे ईएनटी मरीज, 40 पहुंची ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में पहुंचने लगे ईएनटी मरीज, 40 पहुंची ओपीडी
विज्ञापन
फोटो संख्या:63 ईएनटी कक्ष में मरीज की जांच करते चिकित्सक जितेंद्र चौधरी। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में इन दिनों आंख, नाक और कान (ईएनटी) से संबंधित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रतिदिन अस्पताल की ओपीडी में 40 से 50 मरीज ईएनटी से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं।
दो माह पहले ही अस्पताल में ईएनटी उपचार की सुविधा शुरू हुई है और अब इससे जुड़े मरीज भी अस्पताल में पहुंचने लगे हैं। पहले मरीजों को नारनौल या अन्य जिले में रेफर किया जाता था। अब लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार प्रदान किया जा रहा है।
चिकित्सक के अनुसार मौसम में बदलाव, धूल-मिट्टी और संक्रमण के कारण लोगों में गले में खराश, कान दर्द, सुनने में कमी, नाक बंद और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में ये समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर के अनुसार, अधिकांश मरीज शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और इससे समस्या गंभीर रूप ले लेती है। गले में लगातार दर्द, कान में घंटी बजना, सुनाई कम देना या नाक से जुड़ी समस्या होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। समय पर इलाज कराने से बड़ी बीमारियों से बचाव संभव है।
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
नागरिक अस्पताल में ओपीडी सुचारू चल रही है और ईएनटी से संबंधित मरीजों को भी यथासंभावन उपचार प्रदान किया जा रहा है। गंभीर समस्या होने पर ही मरीजों को रेफर किया जाएगा अन्यथा उनका उपचार यहीं पर हो रहा है। ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया जाएगा। - डॉ. जितेंद्र चौधरी, ईएनटी, नागरिक अस्पताल