{"_id":"69502d754da7c9949f0d3944","slug":"encroachments-removed-from-the-sides-of-the-road-at-daungra-ahir-chowk-narnol-news-c-203-1-mgh1004-122785-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर चौक पर सड़क के किनारों से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर चौक पर सड़क के किनारों से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
फोटो संख्या:63 गांव दौगड़ा अहीर में बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाती पीडब्ल्यूडी टीम। स्रोत: ग्रामीण
कनीना। दौंगड़ा अहीर चौक पर शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क की भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि दौंगड़ा चौक पर यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी और आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विभाग ने पूर्व में आवश्यक तैयारियां करते हुए नियम-कानून के तहत अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। अभियान मौजूद दुकानदारों ने स्वयं ही अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर रखा सामान हटा लिया जिससे किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़क भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना विभाग की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अतिक्रमण हटने से चौक पर यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।