फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encroachment and no drainage of water, people upset In Ward 4

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण व पानी की निकासी नहीं, लोग परेशान

Mon, 05 Jun 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 05 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Encroachment and no drainage of water, people upset In Ward 4
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। शहर का वार्ड नंबर चार एरिया के हिसाब से बड़ा है, उसी प्रकार यहां अनेक समस्याएं भी अनेक हैं। इस वार्ड में महेंद्रगढ़ रोड से शास्त्री नगर काॅलोनी, मालवीय नगर, कर्मचारी काॅलोनी, मोड़ावाला मंदिर तक रेवाड़ी रोड, महावारी मार्ग, पुरानी कचहरी तथा पुरानी सराय का कुछ हिस्सा आता है। इस वार्ड में कुल 2800 मतदाता हैं। इस वार्ड में महावीर मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या वार्ड वालों के लिए नहीं अपितु आमजन के लिए भी समस्या का सबब बनी हुई है।
यह सड़क बाजार का मुख्य मार्ग है। इसके अलावा वार्ड में पानी की समस्या से भी लोग परेशान हैं, क्योंकि यहां पानी एक दिन छोड़कर सुबह साढ़े चार बजे आता है। वार्ड में पार्क रोड गली, रेस्ट हाउस मार्ग, महावीर मार्ग व पुरानी कचहरी मार्ग सहित वाल्मीकि बस्ती में पानी निकासी की गंभीर समस्या है। वाल्मीकि बस्ती व पार्क रोड पर तो बारिश के समय घरों और दुकानों में भी पानी भर जाता है। पानी की निकासी के लिए नालों की सफाई नहीं होती।
विज्ञापन

पार्क रोड गली की तरफ से सड़क के दूसरी ओर बस स्टैंड के पास जो नाला बना हुआ है, वहां से पानी की निकासी में रुकावट रहती है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। पुरानी कचहरी के खाली पड़े मैदान में नरा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिस कारण यहां के लोगों में भय व्याप्त रहता है। इस वार्ड में बनी अग्रसेन चितवन वाटिका भी गंदगी से बदहाल हुई पड़ी है, जो किसी समय एक सुंदर पार्क हुआ करता। वहीं मालवीय नगर व कर्मचारी कालोनी की सड़कों का बुरा हाल है। यहां स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात को अंधेरा छाया रहता है। इन कालोनियों में झाडू़ लगाने के लिए कोई सफाई कर्मचारी भी नहीं आता। काॅलोनी के लोगों ने अपने पैसे से सफाई कर्मचारी लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिक्रमण के चलते लगा रहता है जाम
हमारे मोहल्ला पुरानी सराय के पीछे पुरानी कचहरी का मैदान है, जिसमें इन दिनों नशा करने वालों का जमावड़ा रहता है। महावीर मार्ग पर अतिक्रमण के चलते हर समय जाम लगा रहता है और चौपहिया वाहन आ जाए तो इस बाजार के रास्ते से पैदल भी नहीं निकला जा सकता। इस कारण हम पुरानी कचहरी के रास्ते का भी प्रयोग करते हैं, लेकिन यहां का माहौल असामाजिक तत्वों ने खराब कर रखा है।
- अजय शर्मा, महावीर मार्ग

एक दिन छोड़कर आता है पानी
हमारे मोहल्ले पुरानी सराय व महावीर मार्ग में पेयजल की बड़ी समस्या है। हमारे यहां पानी एक दिन छोड़कर केवल आधे घंटे आता है, जिससे किसी भी घर की पूर्ति नहीं होती। पानी भी सुबह साढ़े चार बजे आता है अगर इतनी सुबह आंख न खुले तो पानी से वंचित भी रह जाते हैं। पानी का न तो समय ठीक है और न ही पर्याप्त मात्रा में आता है।
- रेणु शर्मा, पुरानी सराय


थोड़ी सी बारिश में भर जाता है पानी
हमारी वाल्मीकि बस्ती रेस्ट हाउस रोड पर नगर परिषद के साथ है। यहां थोड़ी सी बारिश में घरों के अंदर पानी भर जाता है। नाले सफाई के अभाव में गंदगी से अटे पड़े हैं। पानी निकासी का कोई ठोस समाधान नहीं है, जिसके कारण पूरी बस्ती के लोग परेशान हैं। यह बस्ती मुख्य सड़क मार्ग के साथ होने के बाद भी यहां बुरा हाल है।
- मोहनलाल, रेस्ट हाउस रोड, वाल्मीकि बस्ती

नालों में रुकावट

महावीर चौक से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर के दोनों ओर सड़क है। एक तरफ जिस ओर पार्क रोड है, उस तरफ से बस स्टैंड की तरफ बने नाले में हमारे बरसाती पानी की निकासी होती है। इस मार्ग पर सड़क के एक ओर से दूसरी तरफ पानी जाने के लिए नाले में रुकावट है, जिससे पार्क रोड गली व बस स्टैंड की ओर जाने वाले एक तरफ के मार्ग पानी भर जाता है। इस नाले में पानी की निकासी ठीक करवा दी जाए।
- राहुल शर्मा, बस स्टैंड

सड़कें टूटीं, स्ट्रीट लाइट खराब

कर्मचारी कालोनी व मालवीय नगर में सड़कों का बुरा हाल है। स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, जिससे काॅलोनी में अंधेरा रहता है। नगर परिषद से कोई कर्मचारी झाडू लगाने यहां नहीं आता। काॅलोनी के लोग स्वयं पैसा देकर सफाई कर्मचारी बुलाते हैं।

- ओमप्रकाश यादव, मालवीय नगर
मंत्री के समक्ष भी रख चुका समस्याए
वार्ड की कोई भी समस्या ऐसी नहीं, जिसे लेकर मैंने आवाज नहीं उठाई। अतिक्रमण की समस्या जन परिवेदना समिति की बैठक लेने आए मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को दिखाई थी। मेरे वार्ड में आने वाला बाजार का यह मुख्य रास्ता है, जिस पर अतिक्रमण है। पुरानी कचहरी में नशा करने वालों के बैठे रहने की शिकायत महावीर चौकी में दी हुई है। बरसाती पानी निकासी व अन्य सभी समस्याओं के प्रस्ताव नगर परिषद में दिए हुए है। स्ट्रीट लाइट की तो जहां ज्यादा परेशानी थी, वहां मैंने अपने निजी कोष से भी लगवा रखी है।
- मोहनलाल शर्मा, वार्ड पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed