फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   encouraged to move forward in life

Mahendragarh-Narnaul News: जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया

Sun, 09 Feb 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
encouraged to move forward in life
नारनौल। रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में चयनित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के 13 विद्यार्थियों ने कर्तव्य पथ पर अलग-अलग राज्यों की झांकियों में नेतृत्व किया।
विज्ञापन

इनका चयन वंदे भारत नृत्य ओपन ऑडिशन के माध्यम से हुआ। एक लंबी चयन प्रक्रिया के बाद इनका चयन पूरे राज्य से कुछ चुनिंदा कलाकारों व विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में से हुआ। योगेश चौधरी एलएलबी, मोहित कुमार रसायन विज्ञान, दिया कॉमर्स ने मध्य प्रदेश की झांकी का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

हर्ष कुमार इकोनॉमिक्स, हेमंत कुमार एमएमडब्ल्यू, सिद्धार्थ, चिराग ने दिल्ली झांकी का नेतृत्व किया। मुस्कान साइकोलॉजी, शशि कॉमर्स, प्रियंका शर्मा पॉलिटिकल साइंस, तनुजा, पूनम, आरती ने पश्चिम बंगाल की झांकी का नेतृत्व किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने सभी को बधाई देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। सभी विद्यार्थियों को 24 जनवरी को प्रधानमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का व अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही साथ 28 जनवरी को राष्ट्रपति निवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed