{"_id":"67798f0a68d6e941ae0305da","slug":"employees-strike-continues-at-sdo-office-in-kanina-narnol-news-c-203-1-sroh1011-114286-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में एसडीओ कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में एसडीओ कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना जारी
Sun, 05 Jan 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
कनीना। शनिवार को कनीना में बिजली कर्मचारी एसडीओ कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का तीसरे भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। कनीना में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम उपमंडल कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने रोष स्वरूप धरना प्रदर्शन तीसरे दिन जारी रहा। संगठन प्रधान महावीर पहलवान ने बताया कि घटना के 20 दिन बीत गए, किंतु आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।
16 दिसंबर को गांव मोड़ी की टोलवा की ढाणी में जांच के लिए गए कर्मचारियों की टीम पर कुछ लोगों ने उनसे मारपीट की। इसमें सात कर्मचारी घायल हो गए थे। वहीं गाड़ी के शीशे तोड़े व रिकॉर्डिंग कर रहे मोबाइल भी छीन लिया था। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। पुलिस व निगम मैनेजमेंट के ढुलमुल रवैया के करण आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। कर्मचारियों द्वारा निगम मैनेजमेंट को नोटिस देने के बावजूद गिरफ्तार नहीं हुए हैं। सभी कर्मचारियों ने एक मत होते हुए कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता प्रधान महावीर पहलवान ने की तथा मंच संचालन महेश गोमला ने किया।
इस दौरान विकास पूर्व प्रधान, शिवकुमार यादव, आनंद जेई, राम रतन जेई, अजीत प्रधान, संजय लाईनमैन, संजय शर्मा, मनोज, पवन, महेंद्र, देवानंद लाइनमैन, धर्मवीर, वीरेंद्र सिंह, लोकेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।