फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees raised slogans against the Nagar Palika administration regarding their demands

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर नप प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Sat, 26 Jul 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Employees raised slogans against the Nagar Palika administration regarding their demands
फोटो नंबर-20नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों के धरने को संबो​धित करते प्रधान सुरेश कुमार। संवाद
नारनौल। नगर परिषद कार्यालय में मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना चौथा शुक्रवार को जारी रहा। मांगें नहीं माने जाने के विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कैशियर महेंद्र संगेलिया ने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर चार दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन इन कर्मचारियों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों के सब्र के बांध टूटते जा रहे हैं और प्रदर्शन कर क्रमिक अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने कहा कि जब तक उनके बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया जाएगा। उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक कर्मचारी अपना संघर्ष जारी रखेगें। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो हम काम छोड़ हड़ताल पर जाने का मजबूर होंगे, जिसका जिम्मेदार स्वयं नगर परिषद प्रशासन होगा। इस मौके पर जिला प्रधान राहुल सारवान, सचिव महावीर प्रसाद, सुनील बोयत, भूपेंद्र सिंह सरवन, महेंद्र सिंह चौहान, प्रताप सिंह दरोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed