फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees protested on the second day of nationwide strike

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी कर्मचारी ने किया रोष प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Employees protested on the second day of nationwide strike
शहर के मुख्य मार्गों पर विरोध प्रदर्शन करते विभिन्न विभागों के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित यूनियनों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित एमपीएचई एसोसिएशन, हेमसा, चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन, एएचपीसी वर्कर यूनियन के कर्मचारी चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में इकट्ठा हुए। तीन घंटे तक हुड्डा पार्क में भाषण व नारेबाजी करने के बाद सिंचाई विभाग में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के धरने पर पहुंचे।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव एवं हेमसा के प्रदेश प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने कहा कि केंद्र की मोदी व हरियाणा की गठबंधन सरकार ने किसान, मजदूर, छात्र एवं कर्मचारी वर्ग का शोषण किया है। हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वायदा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में नया रोजगार देना तो दूर लाखों लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सीधी भर्ती करने, पुरानी पेंशन को बहाल करने, श्रम कानूनों में बदलाव की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार चौहान ने कहा कि आज हर तरफ महंगाई की मार पड़ रही है।
विज्ञापन

रमेश शर्मा, जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, श्रम कानूनों में बदलाव करने, ठेका प्रथा बंद करने, निजीकरण पर रोक लगाने सहित अनेक मांगों को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ खंड महेंद्रगढ़ के प्रधान रण सिंह मालड़ा ने बताया कि बैठक के बाद सभी कर्मचारियों ने जिला प्रधान सुरेंद्र माजरा के नेतृत्व में सिंचाई विभाग से जुलूस निकालते हुए बालाजी चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, जिला सचिव सुरेंद्र फौजी ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर अनेक विभागों से महिलाएं और पुरुष कर्मचारी उपस्थित रहे।
हड़ताल के समर्थन में दूसरे दिन मंगलवार को सतनाली बस स्टैंड से बसों का संचालन नहीं हुआ, जिसके कारण यात्री परेशान रहे। हालांकि सतनाली से महेंद्रगढ़-नारनौल रूट पर बसों का संचालन जारी रहा। हड़ताल के कारण सबसे अधिक दिक्कत दैनिक यात्रियों और कामकाजी लोगों को रही। संस्थान प्रबंधक अशोक कुमार सांगवान के अनुसार सतनाली से तोशाम जाने वाली 30 बसों में से हरियाणा रोड़वेज की एक बस सतनाली पहुंची जो तोशाम के लिए रवाना हुई जबकि 17 बसों का संचालन नहीं हुआ जबकि 12 प्राइवेट बसों का संचालन जारी रहा। वहीं सतनाली से लोहारू जाने वाली 8 तथा सतनाली से हिसार जाने वाली एक बस का संचालन भी नहीं हो पाया। इसके अलावा सतनाली से सुबह 6 बजे सतनाली से हिसार जाने वाली बस का संचालन भी नहीं हुआ जबकि सतनाली से महेंद्रगढ़-नारनौल जाने वाली हरियाणा रोडवेज की सभी बसों सहित सतनाली से गुरुग्राम व सतनाली से जयपुर बसों का संचालन जारी रहा। अड्डा इंचार्ज सतनाली कर्मबीर सिंह ने बताया कि हड़ताल के दौरान दादरी की ओर जाने वाली 17 बसों का संचालन बंद रहा।

कनीना में दूसरे दिन भी रहे कर्मचारी हड़ताल पर
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कर्मचारी, मजदूर, ऑल हरियाणा पीडब्लूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मौजूद रहे। प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सभी कर्मचारियों में कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति भारी रोष है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कनीना में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस मौके पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed