{"_id":"636beef0413bd6092c054eca","slug":"employees-of-10-departments-and-30-percent-population-of-the-city-are-getting-free-water-public-health-department-owes-58-lakh-bills-narnol-news-rtk663030494","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 विभागों के कर्मचारी व शहर की 30 प्रतिशत आबादी गटक रही है फ्री का पानी, जन स्वास्थ्य विभाग का 58 लाख बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 विभागों के कर्मचारी व शहर की 30 प्रतिशत आबादी गटक रही है फ्री का पानी, जन स्वास्थ्य विभाग का 58 लाख बिल बकाया
विज्ञापन
शहर में स्थित सरकारी विभागों के अधिकारी और शहर की करीब 30 प्रतिशत आबादी वर्षों से फ्री का पानी गटक रही है। 10 सरकारी विभागों के कार्यालयों के अलावा 30 प्रतिशत आबादी पर जन स्वास्थ्य विभाग का 58 लाख रुपये का पानी का बिल बकाया है। फ्री का पानी गटकने में सरकारी विभाग की पीछे नहीं है तथा लंबे समय से 270766 रुपये का पानी का बिल बकाया है। बिल जमा करने के लिए इन विभागों के अधिकारियों को नोटिस भी भेजे जा चुके हैं इसके बावजूद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं करने वालों के कनेक्शनों को काटने की तैयारी शुरू कर दी है।
शहर में पानी के 7620 वैध कनेक्शन
शहर में लगभग दस हजार घर हैं। इनमें से 7620 घरों में पानी के वैध कनेक्शन है। इन वैध कनेक्शन में से भी 30 प्रतिशत घरों के लोग पानी का बिल नहीं भर रहे हैं जिसके कारण जिन 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं द्वारा नियमित रूप से पानी का बिल भरा जा रहा है उनके घरों में भी पानी की आपूर्ति गड़बड़ा रही है। विभाग द्वारा गत 10 मार्च तक 22 लाख रुपये के बिलों की रिकवरी की जा चुकी है। शहर में पेयजल के जहां 7620 कनेक्शन हैं वहीं सीवर के भी 2400 कनेक्शन हैं। ऐसे में विभाग द्वारा पानी और सीवर का बिल संयुक्त रूप से भेजा जा रहा है। इसमें प्रतिमाह पेयजल के 48 और सीवर वाटर वेस्ट का 12 रुपये शुल्क तय किया गया है। इस हिसाब से 12 लाख रुपये राशि सीवर कनेक्शन की अलग से बकाया है।
इन कार्यालयों में बकाया है लगभग 270766 रुपये का बिल
10 सरकारी कार्यालयों की ओर से जन स्वास्थ्य विभाग का 270766 रुपये बिल बकाया है। जबकि इनमें से पुराना डाकघर। विभाग द्वारा इन कार्यालयों के कनेक्शन भी अभी तक बंद नहीं करवाए गए है। बंद डाकघर पर विभाग का 84049 रुपये बकाया है। इसके अलावा एसडीओ एग्रीकल्चर कार्यालय पर 22138, मार्केट कमेटी 20484, राजकीय गर्ल्स स्कूूल 21484, शहर पुलिस थाना 10512, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग 21015, एसडीओ टेलीफोन एक्सचेंज 16834, एसडीई सिंचाई विभाग 21433, एसडीई सिंचाई विभाग 20979 वराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 23250 रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन
जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया है उन्हें नोटिस दिए जा चुके हैं। ऐसे विभागों व उपभोक्ताओं को चिह्नित कर जल्द ही कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उनकी अपील है कि तय समय पर बिलों का भुगतान करें जिससे कोई असुविधा न हो।
-प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, महेंद्रगढ़।