फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees have returned to duty, and bus services will be increased on some new routes.

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारी लौटे ड्यूटी पर, कुछ नए रूट पर बढ़ेगा बसों का संचालन

Fri, 02 Jan 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Employees have returned to duty, and bus services will be increased on some new routes.
फोटो नंबर- 21नारनौल डिपो पर खड़ी बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जनवरी शुरू होते ही नारनौल डिपो पर कार्यरत सभी कर्मचारी कार्य पर लौट आए हैं। इसके बाद कुछ नए रूट पर बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार नारनौल डिपो में 252 परिचालक व 162 चालक कार्यरत है।
सामान्य दिनों में शिफ्ट के हिसाब से प्रतिदिन 205 से 210 परिचालक व 140 से 145 चालक कार्य करते हैं लेकिन साल के अंत में बची हुई छुट्टियों को पूरा करने के लिए कुछ कर्मचारियों ने अवकाश लिया हुआ था।
विज्ञापन

इसके चलते दिसंबर माह में प्रतिदिन 190 से 200 परिचालक व 130 से 140 चालक ने कार्य किया। कर्मचारियों के छुट्टी पर रहने के कारण जिन रूट पर यात्रियों का आवागमन कम रहता है उन रूट पर बसों का संचालन रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि नववर्ष की शुरूआत के साथ ही सभी कर्मचारी निर्धारित समय के अनुसार कार्य पर लौट आए हैं। जिसके बाद सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है और कुछ नए ग्रामीण रूटों पर भी बसों के संचालन को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।


वर्जन :
हमारा प्रयास है कि बसों का संचालन सुचारू बना रहे ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। गत वर्ष 10 ग्रामीण रूट पर पहली बार बसों का संचालन शुरू किया गया था। जनवरी में भी कुछ नए ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed