फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees created ruckus outside the house of Red Cross secretary

कार्यालय कर्मचारियों ने रेडक्रॉस सचिव के घर के बाहर किया हंगामा

Sat, 10 Sep 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Employees created ruckus outside the house of Red Cross secretary
नारनौल। रेडक्रॉस कर्मचारियों की ओर से रेडक्रॉस सचिव के घर के बाहर हंगामा करने तथा पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। रेडक्रॉस सचिव ने इसकी शिकायत रेडक्रॉस सोसयटी अध्यक्ष उपायुक्त जेके आभीर कीै। उपायुक्त ने रेडक्रॉस सचिव की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक को भेजकर उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के नाम दी शिकायत में रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को रेडक्रॉस कर्मचारी एसपी सिंह व कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार बाइक पर उसके सरकारी आवास कर्मचारी कॉलोनी में आए और उसके घर के सामने आकर हंगामा करने लगे। उन्होंने उसके घर का मुख्य द्वार भी तोड़ दिया। उक्त दोनों ने उसके बारे में पूछा। वह उस समय ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में था, मेरी पत्नी को लगा कि वे दोनों नशे में हैं, उसने उन्हें घर से बाहर जाने के लिए कहा, दोनों ने अंदर का गेट खोलने की कोशिश की तथा उन दोनों ने उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। जिससे उसकी पत्नी को खतरा महसूस हो रहा है। कुछ देर बाद वे अपनी बाइक तेज गति से ले गए। जिस तरह से वे उसके घर में आए। ऐसा लगता है कि वे एक ऐसा करके बड़े मकसद से आए थे। जोकि उसके लिए खतरा हो सकती थी। सचिव ने बताया कि पूर्व में भी इसी प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। राजकुमार जोकि पहले भी एफबी पर लाइव होकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बारे में पहले ही एसपी नारनौल को शिकायत दी हुई है। इसलिए उक्त लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत पर उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed