फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees created ruckus in the matter of suspension of driver

Mahendragarh-Narnaul News: चालक के निलंबन मामले मामले में कर्मचारियों ने किया हंगामा

Tue, 28 Oct 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Employees created ruckus in the matter of suspension of driver
फोटो नंबर- 26डिपो कार्यालय में कर्मचारियों को समझाती पुलिस। संवाद
नारनौल। रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से एक चालक को निलंबित करने के मामले में चालक महासंघ की राज्य कमेटी के सदस्य जीएम से मिलने पहुंचे। इस दौरान रोडवेज के दो पक्षों ने जीएम के सामने ही हंगामा किया। कर्मचारियों के दो गुटों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा। इस बीच बसों का संचालन ठप रहा जिससे यात्री परेशान रहे। बाद में पहुंची पुलिस टीम ने कर्मचारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज चालक संघ के सदस्यों का एक दल महाप्रबंधक से मिलने पहुंचा था। बातचीत के दौरान कर्मचारियों ने महाप्रबंधक पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई के आरोप लगाते हुए चालक देवेंद्र सिंह को बहाल करने व अन्य कर्मचारियों के किए गए तबादलों पर रोक लगाने की मांग रखी।
विज्ञापन


20 अक्तूबर को चालक देवेंद्र सिंह व ड्यूटी क्लर्क के बीच रूट को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत ड्यूटी क्लर्क ने महाप्रबंधक कार्यालय में की थी। इस पर महाप्रबंधक ने कार्रवाई करते हुए चालक देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद देवेंद्र सिंह के निलंबन को हटाकर बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज चालक संघ के प्रदेश पदाधिकारियों का दल सोमवार को महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचा और एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।

बातचीत के दौरान कर्मचारियों में आपस में हंगामा बढ़ता देख महाप्रबंधक ने केवल सभी संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों को ही कार्यालय में रुकने के लिए कहा और कर्मचारियों को बाहर जाने के लिए कहा।
इसके बाद कार्यालय के बाहर आने के बाद भी कर्मचारी आपस में उलझते रहे और यात्री हंगामे को दर्शक बनकर देखते रहे। वहीं, पुलिस ने पहुंचकर कर्मचारियों को शांत करवाया।

बस प्रशिक्षण पर ड्यूटी देना कर्मचारियों की पसंद
रोडवेज कर्मचारियों के बीच हंगामे में सबसे ज्यादा चर्चा बस प्रशिक्षण के लिए ड्यूटी तैनाती के लिए रही। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक से कहा कि ड्यूटी प्रशिक्षण पर ऐसे कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है जो भ्रष्टाचार करते हैं। इस पर महाप्रबंधक ने सूची व सबूत देने की बात कही, महाप्रबंधक ने कहा कि कर्मचारी बस प्रशिक्षण पर प्रशिक्षुओं को बस सिखाने की बजाय खाली बैठे रहते हैं। इसलिए कर्मचारियों की बदली की गई है। चालक संघ के सदस्यों ने महाप्रबंधक के समक्ष लकवा ग्रस्त कर्मचारी को चालक की जिम्मेदारी सौंपने को गलत बताया और इसे सुरक्षा के मद्देनजर गलत ठहराया। रोडवेज कर्मचारी सुंदर नौकरी लगने के कुछ साल बाद लकवा से ग्रस्त हो गया था। जिसके बाद सुंदर की नियुक्ति अटेली स्थित बस स्टैंड पर थी लेकिन कुछ समय पहले सुंदर को चालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे भी कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।
---------
ड्यूटी सेक्शन पर कार्यरत कुछ कर्मचारी बदतमीजी से बात करते हैं और ड्यूटी की तैनाती में कर्मचारियों को परेशान करते हैं। इसके कारण गत 20 अक्तूबर को ड्यूटी क्लर्क से बहस हो गई थी। महाप्रबंधक ने केवल एक पक्ष की बात सुनकर मेरे निलंबन के आदेश जारी कर दिए। इसलिए सोमवार को महाप्रबंधक के समक्ष अपनी मांग लेकर पहुंचे थे, महाप्रबंधक ने मामले पर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।-देवेंद्र सिंह, राज्य महासचिव, हरियाणा रोडवेज चालक संघ।



वर्जन:
डिपो कार्यालय में सभी कर्मचारी मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं और भ्रष्टाचार शून्य है। अगर कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है या ठीक प्रकार से कार्य नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। ठीक प्रकार से कार्य नहीं करने पर अटेली बस स्टैंड पर कार्यरत सुरेंद्र की ड्यूटी बदली गई थी, लकवा ग्रस्त होने के कारण उससे चालक की जिम्मेदारी वापिस ले ली गई है। देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed