{"_id":"6602fc60b335cbfe5a02ab2a","slug":"employee-did-not-return-from-duty-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110707-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ड्यूटी से वापिस नहीं लौटा कर्मचारी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ड्यूटी से वापिस नहीं लौटा कर्मचारी, मामला दर्ज
Tue, 26 Mar 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में एक युवक अस्पताल में ड्यूटी पर आने के बाद वापिस घर नही लौटा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में दुलोठ जाट निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि उसका बेटा प्रदीप कुमार कृष्णा आई अस्पताल में पिछले 8/9 माह से कार्यरत था। वह प्रतिदिन घर से ड्यूटी पर आता जाता था। प्रतिदिन की तरफ दो मार्च को भी ड्यूटी पर गया था। जो शाम को घर नही आया। जिसके बाद फोन भी बंद आ रहा है। जिसकी अपने स्तर पर काफी तलाश भी की, लेकिन वह अब तक नहीं मिला।
विज्ञापन