फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Emphasis on use of technology for better future

बेहतर भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी का सतत उपयोग करना चाहिए : डॉ. हुमैरा

Thu, 19 Dec 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 19 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on use of technology for better future
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित प्रकोष्ठ के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकोदा के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह आयोजन ग्रामोदय सहस्त्र विद्या दीप पहल के अंतर्गत भारत रत्न नानाजी देशमुख की 108 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों को मेहनत करने, पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने और प्रधानमंत्री के विकसित भारत दृष्टिकोण में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामोदय सहस्त्र विद्या दीप पहल का उद्देश्य एक हजार ग्रामीण विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से विज्ञान और तकनीकी प्रगति के प्रति रुचि उत्पन्न करना है।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में लगभग 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न पौधों की प्रजातियों के डीएनए जांच के प्रयोग किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक अनुभव प्रदान कर उनकी जिज्ञासा और विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकोदा के प्रधानाचार्य आरएस यादव ने प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान की। विद्यालय की रसायन विज्ञान की व्याख्याता बीना यादव ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान, डॉ. हुमैरा सोन्हा ने डीएनए की भूमिका को आनुवंशिक पदार्थ के रूप में प्रकाश डालते हुए बताया कि समय के साथ विभिन्न प्रजातियों का विकास कैसे हुआ है। उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी के सतत उपयोग पर जोर दिया। विभाग के शोधार्थी बादल महाकलकर, सागर, और पवन कुमार ने डीएनए निष्कर्षण तकनीकों का प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग के तरीके सिखाए।

19जेएनडी21-गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। संवाद

19जेएनडी21-गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed