फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Emphasis on connecting youth with Agroha Dham

Mahendragarh-Narnaul News: अग्रोहा धाम से युवाओं को जोड़ने पर जोर

Sun, 04 Oct 2026 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on connecting youth with Agroha Dham
फोटो संख्या:64- शॉपिंग कांप्लेक्स  में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते अग्रवाल 
महेंद्रगढ़। अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक अग्रसेन शॉपिंग कांप्लेक्स में हुई। इसमें अग्रोहा धाम की गतिविधियों को अधिक लोगों तक पहुंचाने, वैश्य समाज को संगठित करने और युवाओं को अग्रोहा धाम से जोड़ने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता राहुल गर्ग और युवा संयोजक अनंत अग्रवाल ने कहा कि युवा समाज की ताकत हैं। उन्हें अपनी संस्कृति, संस्कारों, जड़ों और इतिहास से जोड़ना जरूरी है। इसी उद्देश्य से वैश्य समाज के युवाओं को अग्रोहा धाम से जोड़ने के लिए देशभर में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान को केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रखा जाएगा। देश के अलग-अलग राज्यों के साथ विदेशों में रहने वाले वैश्य समाज के युवाओं तक भी अग्रोहा धाम का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन की विचारधारा समानता, सहयोग, सेवा और भाईचारे की सीख देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गर्ग और अनंत अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को व्यवसाय के साथ समाजसेवा, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में विशाल वार्षिक मेला आयोजित होगा। बैठक में अग्रवाल सभा प्रधान महेंद्र पंसारी, मनोज अग्रवाल, सुरेंद्र बंटी, संजीव जैरपुरिया, अशोक बुचासिया, परमानंद गर्ग, दिनेश गोयल, प्रशांत गोयल और महेश गुप्ता सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed