फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electricity theft case

12 टीमों ने मारे छापे, दो दिन में बिजली चोरी 209 केस पकड़े, 51 लाख रुपये किया जुर्माना

Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
electricity theft case
जिले में 12 बिजली टीमों ने मारे छापे, दो दिन 209 केस चोरी के पकड़े
विज्ञापन

टीमों ने 679 मीटर जांचे, 51 लाख रुपये का किया जुर्माना
-प्रतिदिन जिले में 700 मेगावाट की बिजली की हो रही है आपूर्ति
फोटो संख्या:51 और 52
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में बढ़ रही गर्मी की वजह से बिजली की खपत भी बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से बिजली निगम की ओर से अघोषित कट भी लगाए जा रहे हैं। वहीं लोगों द्वारा बिजली भी चोरी की जा रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने बिजली चोरों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई हुई है। इन टीमों ने छापा मारकर 679 मीटर जांचे और 209 बिजली चोरी के केस पकड़े। इस दौरान टीमों ने आरोपियों पर 51 लाख रुपये का जुर्माना भी किया।
प्रदेश सरकार ने बिजली चोरों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। बिजली चोरों पर कार्रवाई के लिए दूसरे जिले के अधिकारी और कर्मचारियों को महेंद्रगढ़ में भेजा गया है। जिनकी अलग अलग 12 टीमें तैयार की गई है। उनके सहयोग में महेंद्रगढ़ बिजली निगम कर्मचारी भी रहेंगे। मगर नेतृत्व दूसरे जिले के अधिकारी और कर्मचारी कर रहे हैं। जिले में शुक्रवार से शुरू हुई छापे मारने की कार्रवाई शनिवार देर रात तक जारी रही। इस दौरान टीमों ने 209 जगह बिजली चोरी पकड़ी और उन पर लगभग 51 लाख रुपये का जुर्माना भी किया है। शुक्रवार को ग्रामीण एरिया के साथ साथ घरेलू कनेक्शन की बिजली चोरी पकड़ने पर भी टीम ने जोर दिया। जबकि दूसरे दिन शहर में होटल, संस्था तथा घरों में मीटर जांचने की कार्रवाई गई। पहले दिन 375 कनेक्शनों की जांच की गई थी। जिसमें से 118 लोगों के खिलाफ चोरी का केस बना है और 28 लाख 80 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जबकि दूसरे दिन भी 304 कनेक्शनों की जांच की गई और 91 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का केस बनाया 22 लाख 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

अधिकतर जगह डायरेक्ट कुंडी व मीटरों में बदल रखे तार
बिजली निगम की 12 टीमों के चेकिंग अभियान में सामने आया कि जो लोग बिजली चोरी करते हैं। उनमें से ज्यादातर ने डायरेक्ट कुंडी लगा रखी है या फिर मीटर में ही तार बदल रखे हैं। जांच में अधिकतर बिजली मीटरों की सीलें टूटी हुई मिली है। ज्यादातर बिजली चोरी रात के समय हो रही है। लोग मीटर में ही तार बदल लेते हैं। कई लोग तार में कट मार कनेक्शन कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती खपत से बिजली के कट भी लग रहे
जिले में 43 डिग्री से ऊपर तापमान चल रहा है। इसके चलते बिजली की खपत भी बढ़ गई है। जिले में 700 मेगावाट बिजली की प्रतिदिन खपत हो रही है। जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग डेढ़ गुणा है। यह पहली बार है कि रोजाना इतनी बिजली खर्च हो रही है। बढ़ती खपत के चलते अघोषित बिजली के कट भी लग रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते बिजली चोरी की आशंका भी बढ़ जाती है। इस कारण ही निगम ने टीमें बनाकर यह अभियान चलाया है।

शुक्रवार और शनिवार की रिपोर्ट
कुल टीमें:12
कनेक्शन चेक किए: 679
चोरी पकड़ी गई: 209
जुर्माना लगाया: 51 लाख रुपये लगभग
नारनौल का डाटा एक नजर में
कुल टीमें: 06
कनेक्शन चेक किए: 253
चोरी पकड़ी गई: 93
जुर्माना लगाया गया: 21 लाख रुपये
महेंद्रगढ़ का डाटा एक नजर में
कुल टीमें: 06
कनेक्शन चेक किए: 426
चोरी पकड़ी गई: 116
जुर्माना लगाया गया: 29.93 लाख रुपये
हेडक्वार्टर जा रही है रिपोर्ट
बिजली चोरी पकड़ो अभियान आगे भी जारी रहेगा। पिछले दो दिनों में 209 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है और उन पर लगभग 51 लाख रुपये का जुर्माना किया है। दूसरे जिले के अधिकारी टीम में काम कर रहे हैं। प्रतिदिन यह रिपोर्ट हेडक्वार्टर भेजी जा रही है।
-बुधराम, एक्सईएन, बिजली निगम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed