{"_id":"668ae632246a6ca9720e3b76","slug":"electricity-supply-disrupted-in-satnali-area-for-13-hours-people-worried-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110592-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली क्षेत्र में 13 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली क्षेत्र में 13 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, लोग परेशान
Mon, 08 Jul 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- बिजली निगम पावर हाउस सतनाली--स्रोत--संवाद
सतनाली। सतनाली पावर हाउस में केबल बॉक्स व इनपुट पैनल दिक्कत आने की वजह से सतनाली क्षेत्र में 13 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घर व दुकानों के इन्वर्टर बंद हो गए। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरियाव सिंह, राजेश, रवि, राहुल, नन्नू शेखावत ने बताया कि सतनाली क्षेत्र में शनिवार रात 2:30 बजे पावर हाउस में दिक्कत होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। रविवार शाम चार बजे दूसरे पावर हाउस से विकल्प के तौर पर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे सतनाली व सतनाली क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण लोगों के घरों व दुकानों के इन्वर्टर भी बंद हो गए। रात को बिजली नहीं होने की वजह से सतनाली व आसपास क्षेत्र के लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। उन्होंने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों को इस समस्या का समाधान करना चाहिए व जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करनी चाहिए।
सतनाली के पावर हाऊस में इनपुट पैनल व केबल बॉक्स में दिक्कत आ गई है। अब विकल्प के तौर पर दूसरे पावर हाऊस से सप्लाई चलाई जा रही है। जल्द से जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिम्मत सिंह, जेई, बिजली निगम सतनाली