फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electricity,narnaul cunsumer,power corporation,dewali

नही लगेंगे बिजली कट, जगमग रहेगा शहर

Sun, 30 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 30 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
electricity,narnaul cunsumer,power corporation,dewali
बिजली - फोटो : amar ujala
दीपावली पर रविवार को शहर में 24 घंटे बिजली रहेगी। इसके बाद भी अगर कहीं कोई  समस्या आने पर नजदीकी कंपलेंट सेंटर में कॉल करने पर बिजली कर्मचारी की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी। बिजली निगम का दावा है कि दीपावली पर्व पर  'बिजली ऑफ ना हो, इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया  गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व पर बिजली की आपूर्ति अन्य दिनों के मुकाबले अधिक होगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिजली निगम ने एक प्लान  तैयार किया है। साथ ही दावा किया है कि दीपावली त्योहार पर शहर में 24  घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा महेंद्रगढ़ रोड स्थित  मुख्य पावर हाउस व निजामपुर रोड स्थित पावर हाउस में अतिरिक्त कर्मचारियों  की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं कर्मचारियों की इवनिंग में विशेष ड्यूटी रहेगी। दीपावली  पर निगम ने सभी छोटे-बड़े पावर हाउसों पर रिपेयर का काम किया। पावर हाउसों  की मरम्मत के चलते दिवाली पर बिजली की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गुना कर्मचारियों को किया तैनात
निगम  के मुताबिक प्रत्येक कंपलेंट सेंटर पर दो-दो कर्मचारियों की रोजमर्रा  ड्यूटी रहती है। किंतु दीपावली पर्व को देखते हुए शहर के तीनों सेंटरों पर  4-4 कर्मचारियों को तैनात किया हुआ है। शिकायत मिलने पर यह कर्मचारी आपकी  बिजली आपूर्ति संबंधित समस्याओं को दूर करेंगे।


यहां करें कॉल
बिजली निगम की ओर से शहर में तीन कम्पलेंट सेंटर स्थापित किए हुए है।
1. सिंघाना रोड - 8059888363
2. रेलवे रोड - 8059888364
3. किला रोड - 8059888365
इसके अलावा शहरी उपभोक्ता 01282-251247 या 8059888209 पर कॉल कर सकते है। निगम की ओर से टोल फ्री नंबर 18001801615 भी जारी गए है।
''शहर  में सभी सेंटरों पर दो गुना कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे लगा दी गई है।  साथ ही पावर हाउस में भी अतिरिक्त कर्मचारी तैनात होंगे। टोटल स्टाफ अपने  हैडक्वार्टर पर रहेगा। शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाएगा। दीपावली पर्व  पर शहर में 24 घंटे बिजली ऑन रहेगी।--विकासदीप यादव, एसडीओ शहरी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed