{"_id":"590cc34b4f1c1b6a3d44216a","slug":"electricity-fault-narnaul-mahendrgarh-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरपुर में फॉल्ट, 100 गांवों की बत्ती गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरपुर में फॉल्ट, 100 गांवों की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली।
नारनौल के पास गांव नीरपुर में शुक्रवार सुबह बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया। इससे अटेेली कस्बे के अलावा आस पास के करीब 100 गांवों व ढाणियों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह आए इस फाल्ट को शाम को करीब आठ बजे ठीक किया जा सका। वहीं कस्बा व आसपास के गांवों में दिनभर लाइट न आने की वजह से लोगों का गर्मी के मौसम में हाल बेहाल रहा। वहीं लाइनों में आए फाल्ट की वजह से अटेेेली के बिहाली गांव में लगने वाला खुला दरबार भी नहीं लग पाया।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे नारनौल से कस्बे में सप्लाई होने वाली लाइनों में नीरपुर गांव के पास फाल्ट आ गया। जिसके कारण कस्बा अटेली के अलावा करीब 100 गांवों व ढाणियों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाधित रही। इससे ग्रामीण क्षेत्राें के अलावा कस्बा अटेली में भी पूरा दिन लोग परेशान रहे। बिजली में आए फाल्ट के कारण व्यापारियों को ज्यादा परेशानी हुई। कस्बा अटेली में स्थित दुकानदाराें की बिक्री शुक्रवार को पूरा दिन न के बराबर ही हुई।
- इनवर्टर भी दे गए जवाब
बिजली लाइनों मे आये फाल्ट के कारण पूरा दिन बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। इससे लोगों के घरों व दुकानों में लगे इन्वेर्टर भी फेल हो गए। जिसके बाद लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
- व्यापारियों का धंधा रहा चौपट
बिजली नहीं आने के कारण कस्बा के बिजली पर आधारित अधिकांश व्यापारियों का धंधा शुक्रवार को चौपड़ रहा। इससे व्यापारियो को भी काफी परेशानी हुई।
नीरपुर के पास मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया था। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बाद में इसको ठीक कर दिया गया था।
- प्रदीप सोनी, एसडीओ, अटेेली।