फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Automatic traffic lights worth lakh will be installed at two intersections in Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के दो चौकों पर लगेंगी 25 लाख की ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइटें

Sun, 11 Oct 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Automatic traffic lights worth lakh will be installed at two intersections in Mahendragarh
फोटो संख्या:69राव तुलाराम चौक  पर लगे जाम को खुलवाती यातायात पुलिस-- संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका दो प्रमुख चौकों पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइटें लगाएगी। इस परियोजना पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। राव तुलाराम चौक और महाराणा प्रताप चौक पर लाइटें लगने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने पिछले माह एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया था। एजेंसी ने दोनों चौकों पर लाइटें लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार कर दिया है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में इन दो चौकों पर लाइटें लगेंगी, जबकि दूसरे चरण में अन्य चौकों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे 148-बी पर ट्रैफिक लाइटें न होने से वाहन चालक और आमजन लंबे समय से परेशान हैं। रात के अंधेरे में हादसे का डर बना रहता है। कैंची मोड़ से रेलवे ओवरब्रिज तक 30 कट बने हैं जिससे खतरा और बढ़ जाता है। सर्दियों में कोहरे के दौरान कट से हाईवे पर पहुंचना और मुश्किल हो जाता है। सुबह-शाम इन चौकों पर जाम लग जाता है और पुलिस को यातायात संभालने में दिनभर पसीना बहाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका इससे पहले तीन बार प्रस्ताव बना चुकी थी, लेकिन उन्हें धरातल पर उतारने में गंभीरता नहीं दिखी। 13 साल पहले शहर के चार स्थानों पर लगाई गई लाइटें आज भी कबाड़ में पड़ी हैं।
लोगों ने बताया फायदेमंद
शहरवासी नरेन सैनी, मुनालाल, महेश यादव, महाबीर प्रसाद शर्मा और शन्नी ने कहा कि इस योजना से आमजन और वाहन चालकों को फायदा होगा। राव तुलाराम चौक से कैंची तक महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, डाकघर, लघु सचिवालय, डीएसपी, तहसीलदार और एसडीएम कार्यालय पड़ते हैं, इसलिए यहां लाइटें बेहद जरूरी हैं।

----------
- वर्जनः
नगर पालिका की ओर से शहर के राव तुलाराम चौक व महाराणा प्रताप चौक पर 25 लाख रुपये की लागत से ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। हायर एजेंसी की ओर से फाउंडेशन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक लाइटें लगाई जाएगी।
-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed