फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity Corporation was in loss of Rs 3700 crore, now in profit of Rs 2000 crore: Ranjit Singh

3700 करोड़ के घाटे में था बिजली निगम, अब 2000 करोड़ के मुनाफे में : रणजीत सिंह

Fri, 29 Dec 2023 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation was in loss of Rs 3700 crore, now in profit of Rs 2000 crore: Ranjit Singh
नारनौल। हरियाणा राज्य बिजली आपूर्ति के मामले में देश में दूसरे पायदान पर है। बिजली निगम जहां 3700 करोड़ रुपए घाटे में चल रहा था, अब वह 2000 करोड़ रुपए मुनाफे में चल रहा है। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच की बदौलत संभव हुआ है। यह बात बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश का लाइन लॉस 10 फीसदी से नीचे आना सरकार की बहुत बड़ी सफलता है। गांव के अंदर से गुजर रहे बिजली की हाई वोल्टेज के तारों के संबंध में बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस कार्य के लिए 161 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। किसी भी पार्क, जोहड़ या गांव के अंदर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज लाइनों को हटाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

हरियाणा की जेल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में जेल एवं बिजली मंत्री ने कहा कि कानूनी अधिकार पर बनी पार्लियामेंट की स्टैंडिंग कमेटी ने प्रदेश की विभिन्न जिलों का दौरा किया था। इस कमेटी ने सभी पैमाने पर बेहतरीन व्यवस्थाएं बताई हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों के व्यवहार में परिवर्तन के लिए अच्छे वक्ताओं के प्रवचन करवाए जाते हैं। प्रदेश की 11 नई जेलों में पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। यहां पर अच्छे व्यवहार वाले कैदियों की जिम्मेदारी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, भाजपा के जिला प्रधान दयाराम यादव, जजपा जिला प्रधान डॉ. मनीष शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed