{"_id":"69541686ab66ee2eb000b676","slug":"electricity-corporation-employee-duped-of-rs-1-lakh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134190-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निगम कर्मी के साथ एक लाख की हुई ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निगम कर्मी के साथ एक लाख की हुई ठगी
विज्ञापन
नारनौल। बिजली निगम के जेई सुनील कुमार एटीएम ठगों की धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। ठगों ने उन्हें बूथ में एटीएम फंसने पर बैंककर्मी बनकर झांसा दिया और फिर एटीएम अन्य बैंकों के बूथों पर इस्तेमाल करके करीब एक लाख रुपये निकाल लिए और फिर उनके ही एटीएम से पास ही स्थित शोरूम से ब्रांडेड कपड़ों एवं जूतों की खरीद की।
ठगों ने उन्हें 1,22,700 रुपये का चूना लगा दिया। जेई सुनील कुमार ने साइबर सेल के 1930 नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई। नारनौल में बने साइबर थाना से भी संपर्क किया और पुलिस को आपबीती बताई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एटीएम बूथ से लेकर जूतों एवं कपड़ों के शोरूम का दौरा किया और जांच की।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कैमरे में दो ठग एकसाथ दिखाई दे रहे हैं। शोरूम वालों ने भी बताया कि उक्त लोगों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त किया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने एटीएम ठगों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।