फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electricity and water problam

बिजली न पानी, टूटी सड़क भी परेशानी

Wed, 07 Oct 2015 11:54 PM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Wed, 07 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

बिजली-पानी किल्लत और टूटी सड़कों से परेशान नांगल सिरोही के ग्रामीणों ने खेड़की मोड़ के पास बुधवार को करीब दो घंटे तक नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। नहरी विभाग के एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

विज्ञापन


पेयजल के लिए नहर में पानी न आने और सरसों बिजाई का सीजन शुरू होने के बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से नांगल सिरोही के ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह 10:00 बजे रायमलिकपुर से कोटपुतली जाने वाले हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा जाम को खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीण नहरी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद नहरी विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। जाम खोलने के बाद भी पुलिस विभाग को ट्रैफिक संभालने में आधे घंटे से भी ज्यादा समय लग गया। ग्रामीणों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि उनकी नहर में पानी पेयजल के लिए भी नहीं आ रहा है। साथ ही रोड से गुजरने वाले भारी वाहनों की वजह से सड़क भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


दो किमी तक लगी वाहनों की कतार
जाम के कारण नांगल सिरोही से नारनौल की तरफ करीब दो किमी तक वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण यात्री करीब दो घंटे तक फंसे रहे। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक एचएचओ बीना राणा भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की नाराजगी दूर होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे से भी अधिक समय तक पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का पक्ष
नांगल सिरोही निवासी राजेश नंबरदार ने बताया कि गांव के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर सिंचाई के लिए भी नहरी पानी तो दूर बिजली सप्लाई भी नहीं मिल पा रही। इस कारण सरसों की बिजाई का समय निकलता जा रहा है।

ग्रामीण सरदार सिंह का कहना था कि ग्रामीण जाम लगाने पर मजबूर हुए हैं, इससे पता चला रहा है कि वो कितने दुखी हैं। अगर सब कुछ सही होता तो ग्रामीणों को सड़क पर आने की नौबत ही नहीं आती।
ग्रामीण योगेंद्र का कहना है कि गांव के बीच से गुजर रहे हाईवे पर ओवरलोड डंपर गुजरते हैं, इन्होंने सड़क की हालत खस्ता कर दी है। नारनौल से दादरी तक पूरा रोड टूट चुका है लेकिन इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

वहीं ग्रामीण सुरेश का कहना था कि बिजली की हालत तो इतनी खराब हो चुकी है कि समय पर कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उनके लिए बड़ी चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed