{"_id":"680c7fa394e94a938602addc","slug":"elderly-murdered-in-mahendragarh-grandson-attacked-grandfather-with-axe-dispute-between-family-members-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग की हत्या: पौते ने दादा पर कुल्हाड़ी से किए वार, चेलावास में परिवार के बीच हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग की हत्या: पौते ने दादा पर कुल्हाड़ी से किए वार, चेलावास में परिवार के बीच हुआ था विवाद
Sat, 26 Apr 2025 12:23 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:23 PM IST
सार
मृतक दयानंद के छोटे बेटे विनोद कुमार ने बताया कि वह पांच भाई हैं तथा वह सबसे छोटा है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपने पिता को खाना खिलाकर दरवाजे के अंदर चारपाई पर लेटाकर स्वयं खाना खाने अंदर चला गया।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में एक पोते ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने दादा को मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी से सिर पर वार करने से गंभीर हुए दादा को अन्य परिजनों ने उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में मृतक दयानंद के छोटे बेटे विनोद कुमार ने बताया कि वह पांच भाई हैं तथा वह सबसे छोटा है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपने पिता को खाना खिलाकर दरवाजे के अंदर चारपाई पर लेटाकर स्वयं खाना खाने अंदर चला गया। इसी दौरान बड़े भाई का बेटा नरेंद्र अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया तथा चारपाई पर लेटे पिता के सिर पर कई बार वार किए।
विज्ञापन
शोर सुनकर वह आया तो नरेंद्र ने उसपर भी वार करना चाहा लेकिन वह बच गया। जब वह मकान के बाहर उसके पीछे आया तो अन्य लोग भी हाथों में लोहे की नकली लिए खड़े थे। इससे पहले भी उन्हें परिवार सहित खत्म करने की धमकी मिली थी। लहुलुहान हालत में वह अपने पिता को उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर पहुंचा तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में बताया जा रहा है कि परिवार का लोन की राशि चुकाने व जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है तथा अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।