फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Elderly and children are facing problems due to weather change

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम परिर्वतन में बुजुर्गों और बच्चों को हो रही परेशानी

Sun, 16 Mar 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Elderly and children are facing problems due to weather change
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में बदलते मौसम से बुजुर्ग बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। उप नागरिक अस्पताल कनीना में प्रतिदिन 40 प्रतिशत बच्चे और 50 प्रतिशत बीमार बुजुर्ग आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। विशेषकर वायरल बुखार के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। उप नागरिक अस्पताल कनीना में ओपीडी में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बच्चे और बुजुर्ग वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। इससे अस्पताल में भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे तापमान में उतार-चढ़ाव होता है, वैसे-वैसे वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होती है। ज्यादातर मरीजों को गले में खराश, सर्दी-खांसी, बदन दर्द और तेज बुखार की समस्या हो रही है। यदि समय पर इनका इलाज न किया जाए तो ये लक्षण और गंभीर हो सकते है। यह बीमारी मुख्य रूप से सीजनल इंफ्लूएंजा के कारण होती है। इससे बचने के लिए कुछ सावधानियों को अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन...
इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए हल्दी वाला दूध, अदरक-तुलसी की चाय और विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करें। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैै। इनका पालन करना जरूरी है। मौसम बदलने के साथ वायरल फीवर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बचाव के उपाय अपनाकर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है। चिकित्सकों की सलाह मानें।-डॉ. जितेंद्र मोरवाल, उप नागरिक अस्पताल कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed