{"_id":"6956b4d82deaee5e860f6ebe","slug":"eight-babies-were-born-into-the-world-on-new-years-day-narnol-news-c-196-1-nnl1005-134248-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नए साल पर आठ बच्चों ने रखा दुनिया में कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नए साल पर आठ बच्चों ने रखा दुनिया में कदम
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12सीजेरियन वार्ड में नवजात शिशु के साथ मां। संवाद
नारनौल। नए साल पर नागरिक अस्पताल में कुल आठ बच्चे इस दुनिया में आए। इनमें पांच लड़कों और तीन लड़कियों हैं। इससे अस्पताल में उत्सव का माहौल है और परिवार में नई खुशियां आई हैं। इस मौके पर परिवारों ने अस्पताल में मिठाइयां बांटी।
इसके अलावा, अस्पताल में दो बच्चों के जन्म में महज दो घंटे का अंतर था लेकिन दोनों के जन्म वर्ष अलग-अलग हो गए। पहले बच्चे का जन्म 31 दिसंबर की रात 10:15 बजे हुआ। वहीं दूसरे बच्चे का जन्म रात 12:12 बजे हुआ।
बॉक्स
मेरी पत्नी को प्रसव पीडा 31 दिसंबर की रात को शुरू हुई और करीब 10:15 बजे बेटी को जन्म दिया। यह हमारी पहली संतान है जो लक्ष्मी के रूप में हमारी घर आई है। जाते हुए साल ने हमारे घर में खुशियां बिखेरी है और हम सब बहुत खुश है। -प्रवीण कुमार, गांव बामनवास
विज्ञापन
बॉक्स
मेरी पुत्रवधू की डिलीवरी की तारीख 2 जनवरी थी। नियमित जांच के लिए नागरिक अस्पताल आए थे। चिकित्सक ने परामर्श दिया कि अभी डिलवरी करनी पड़ेगी। जिसके बाद मेरी पुत्रवधू ने रात 12 बजकर 12 मिनट पर बेटे को जन्म दिया। नए वर्ष का आगाज खुशियों के साथ हुआ है। -स्नेहलता, मोहल्ला छिप्पी जोहड़
वर्जन:
31 दिसंबर की रात 9 बजे से लेकर 1 जनवरी रात 12.12 बजे तक 8 बच्चों ने दुनिया में कदम रखा। 4 की डिलवरी सिजेरियन और 4 की डिलवरी नॉर्मल तरीके से की गई। सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ है।-डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल नारनौल