फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Education of Youth Essential for Building a Developed India: Vice-Chancellor

विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का शिक्षित होना जरूरी : कुलपति

Mon, 04 May 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Education of Youth Essential for Building a Developed India: Vice-Chancellor
फोटो संख्या:66- हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति, अतिगण एवं मेधावी विद्यार्थी--स्रोत- हके
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित समुत्कर्ष-0.9 विद्यार्थी प्रोत्साहन उपक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 101 अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को डॉ. आंबेडकर की स्मृति में प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का शिक्षित होना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की अमूल्य संपदा होते हैं और देश का भविष्य उनकी दिशा और सोच पर निर्भर करता है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ममता यादव ने विद्यार्थियों को डॉ. आंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से शिक्षा, संघर्ष और संगठन के महत्व को समझाया। इस दौरान प्रो. आशीष माथुर, प्रो. आनंद शर्मा, डॉ. मुरलीधर नायक भूकिया, डॉ. सुयश मिश्रा, डॉ. ऋचा, डॉ. सुनील अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed