{"_id":"5d1f9b628ebc3e3ce7215c4e","slug":"education-narnol-news-rtk5028160143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के साथ बर्मिंघम यूनिवर्सिटी का एकेडमिक सहयोग को लेकर सहमति:रामबिलास शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के साथ बर्मिंघम यूनिवर्सिटी का एकेडमिक सहयोग को लेकर सहमति:रामबिलास शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने शुक्रवार को यूके के लंदन स्थित हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्डस का दौरा किया। विश्व की टॉप यूनिवर्सिटियों में से एक लंदन के बर्मिंघम यूनिवर्सिटी पहुंचकर चांसलर लॉर्ड कर्न बिलिमोरिया से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा मंत्री के साथ हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक ए. श्रीनिवास, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार के वाइस चांसलर, डॉ. टंकेश्वर सचदेवा, हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री, हितेश कुमार, फिक्की के रिजनल हेड जीबी सिंह भी उपस्थित थे।
हरियाणा के शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की अगुवाई में लंदन दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल ने बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के चांसलर समेत अन्य उच्चाधिकारियों से हरियाणा की यूनिवर्सिटियों और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के बीच एकेडमिक सहयोग करने के लिए चर्चा हुई। लॉर्ड कर्न बिलिमोरिया ने हरियाणा के शिक्षामंत्री को शैक्षणिक मामलों में हरियाणा और ब्रिटेन के बीच घनिष्ठ संबंध स्थापित करने में मदद करने का आश्वासन दिया। रामबिलास शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय द्वारा तैयार की जा रही नई शिक्षा नीति में विदेशों की अच्छी यूनिवर्सिटियों के साथ मिलकर संस्थान स्थापित करने और वहां की टॉप यूनिवर्सिटियों के कैंपस भारत में खोलने बारे मुद्दा उठाया जाएगा। ज्ञात रहे कि बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में ही सबसे पहले पेसमेकर, प्लास्टिक हार्ट-वाल्व बनाया गया था।