फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   education,meeting,demand,Minister

मंत्री ने अधिकारियों से मांगी आईएमटी खुड़ाना की प्रगति रिपोर्ट

Thu, 29 Aug 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
education,meeting,demand,Minister
लोक निर्माण विश्रामगृह में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने खुड़ाना आईएमटी की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों की रिपोर्ट भी मांगी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बुधवार देर शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें डीसी जगदीश शर्मा, एडीसी मुनीष नागपाल, एसपी दीपक सहारण, एसडीएम मनीष फोगाट सहित अन्य विभागों के मुखिया शामिल रहे। उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणाओं को पूरा कराने के लक्ष्य से काम करें। अब चुनाव का एलान होने में अधिक समय नहीं बचा है। सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के जिले में पहुुंचने से पहले अपनी रिपोर्ट तैैयार करें। सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में आईएमटी के होने से जहां युवाओं का रोजगार मिलेगा। वहीं, जिले की अलग पहचान होगी। अधिकारी अपने कार्य में ओर रुचि लेकर युवाओं सपने पूरा करने के लिए उठाए गए इस कदम को पूरा करने में सहयोग दें। किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो स्वयं आगे आकर उसे दूर करें। मुख्यालय से संबंधित कार्य के लिए प्रशासन से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed