फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Education department raid in Nangal Chaudhary, class of 10th class students running in primary school

Narnaul: नांगल चौधरी में शिक्षा विभाग का छापा, प्राथमिक विद्यालय में चल रही थी 10वीं कक्षा के छात्रों की क्लास

Wed, 24 Apr 2024 03:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 Apr 2024 03:17 PM IST
सार

नारनौल के नांगल चौधरी में शिक्षा विभाग के रेड के दौरान बिना मान्यता चल रही प्राइमरी स्कूल में कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थी पढ़ते मिले। वहीं , उन्होंने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। जिनके निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाए जाएगी।

विज्ञापन
Education department raid in Nangal Chaudhary, class of 10th class students running in primary school
स्कूल में जांच करती खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

कनीना के उन्हाणी में स्कूल बस दुर्घटना के बाद शिक्षा विभाग तल्ख तेवर अपनाएं हुए हैं। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव ने अपनी टीम के साथ नांगल चौधरी में पांचवीं कक्षा तक चल रही एक निजी प्राइमरी स्कूल में छापेमारी की।

विज्ञापन


बीईओ के स्कूल पहुंचते ही स्कूल में हड़कंप मंच गया। स्कूल में पहुंचकर उन्होंने चल रही कक्षाओं की जांच की और स्कूल संबंधित रिकार्ड मांगा लेकिन स्कूल संचालक कोई भी रिकार्ड पेश नहीं कर सका। जब उन्होंने स्कूल की मान्यता संबंधित कागजात मांगे तो भी स्कूल संचालक कागज घर पर होने की बात कहने लगा।
विज्ञापन


इतना ही जब उन्होंने स्कूल में ऊपर कमरों में जाकर जांच की तो बिना मान्यता चल रही प्राइमरी स्कूल में कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थी पढ़ते मिले। जिसके बाद उन्होंने स्कूल संचालक से स्कूल रिकार्ड और मान्यता संबंधित कागजात पेश करने की हिदायत दी। वहीं उन्होंने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। जिनके निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल के दिनों में कनीना के उन्हाणी में बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते एक स्कूल बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। जिसमें 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी, वहीं करीब 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन स्कूल बसों की जांच और बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई कर रहा है। विभाग की जांच में पता चला की स्कूल में न कोई पंखे की व्यवस्था और न ही कोई अन्य सुरक्षा उपकरण है। सूत्रों की माने तो ऐसे कई स्कूल अब भी चल रहे हैं, जिन्होंने आठवीं या दसवीं तक की स्वीकृति ले रखी है लेकिन कक्षा 12वीं तक लगाई जा रही हैं।


अधिकारी के अनुसार
पहले भी स्कूलों में छापेमारी की थी, लेकिन उस समय इस स्कूल के गेट पर ताला लगा हुआ था। लेकिन बुधवार को फिर से छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान प्राइमरी स्कूल में दसवीं तक की कक्षाएं चलाई जा रही थी। स्कूल संचालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। स्कूल रिकार्ड और मान्यता संबंधित कागजात पेश करने की हिदायत दी है। वहीं उन्होंने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। जिनके दिशा-निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सुनीता यादव, खंड शिक्षा अधिकारी नांगल चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed