फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   During the NSS camp, volunteers were given information on road safety.

Mahendragarh-Narnaul News: एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

Sun, 04 Jan 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
During the NSS camp, volunteers were given information on road safety.
फोटो नंबर-10एनएसएस कैंप के दौरान मॉडल स्कूल में श्रमदान करते स्वयं सेवक। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन शनिवार को सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजेश यादव ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व दोपहिया वाहन पर हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग व निर्धारित गति सीमा का पालन करने पर जोर दिया। प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों के साथ-साथ अनिवार्य, सूचनात्मक एवं चेतावनी संकेतों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश गुप्ता, सुभाष चंद्र, महेश कुमार, सुरेश, नरेश कुमार, दिलीप सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

.................
शिविर के तीसरे दिन विद्यालय को किया साफ
सिहमा। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन विद्यालय परिसर को साफ किया गया। शिविर में एनएसएस के स्वयं सेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। एनएसएस के दोनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय दूबे व डॉ. सीबी सिंह ने स्वयं सेवकों का नेतृत्व किया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक कार्य और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं। संवाद
विज्ञापन

..............
स्वयं सेवकों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

फोटो-10

नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। शिविर प्राचार्या प्रोमिला यादव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। शिविर में स्वयं सेवकों को साइबर अपराध एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग जैसे गंभीर सामाजिक विषयों पर जागरूक किया गया। मुख्य कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों प्रिया, यक्षित शर्मा व विपिन ने विचार प्रस्तुत किए। प्रवक्ता साकेत यादव ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश यादव, बीनू (डीपीई) व फूलसिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
स्वयंसेवकों को मिली सावित्रीबाई फुले से प्रेरणा

फोटो संख्या: 67
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ की गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रवक्ता विक्रांत सेन ने स्वयंसेवकों को समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले भारत में महिला शिक्षा की अग्रदूत थीं और वे देश की पहली महिला शिक्षिकाओं में से एक थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर बालिकाओं के लिए अनेक विद्यालयों की स्थापना की और महिला शिक्षा व सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। इस अवसर पर विद्यालय के लैब सहायक धर्मपाल, तेजपाल मौजूद रहे। संवाद

.......................
शिविर में कानूनी सेवाओं के बार में बताया

फोटो-06
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन शनिवार को योगासन व श्रमदान सत्र का आयोजन किया गया। इसके बाद सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समाजसेवी छाजू राम ने सावित्रीबाई फुले के शिक्षा एवं सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता गिरिबाला यादव ने नि:शुल्क कानूनी सेवाओं, लोक अदालतों की भूमिका तथा कमजोर वर्गों के लिए न्याय की पहुंच पर जानकारी दी। इस अवसर पर प्रेम पंच, मीना, बाला देवी, रोशन लाल, शर्मिंला सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed