{"_id":"65438b0dc5a6be3f8d00b1bc","slug":"dumper-hits-bike-in-narnaul-father-and-son-died-on-spot-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर; पिता-पुत्र की मौके पर मौत, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर; पिता-पुत्र की मौके पर मौत, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
Thu, 02 Nov 2023 05:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 02 Nov 2023 05:12 PM IST
सार
धौलेड़ा निवासी विकास अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ नारनौल से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही खातोली अहिर के पास पहुंचे तो डंपर चालक ने गलत दिशा में चलते हुए बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल के खातोली अहीर के पास डंपर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं डंपर चालक मौके पर डंपर को छोड़कर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वीरवार दोपहर को धौलेड़ा निवासी विकास अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ नारनौल से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही खातोली अहिर के पास पहुंचे तो डंपर चालक ने गलत दिशा में चलते हुए बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि तेज गति से चलते डंपरो ने अब तक अनेक परिवार को खत्म कर दिया है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन