फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dumper hits bike, father and son die

Mahendragarh-Narnaul News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Fri, 03 Nov 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits bike, father and son die
गांव खातोली अहीर में डंपर के नीचे आई स्कूटी।
नारनौल। नारनौल के खातोली अहीर के नजदीक एक अनियंत्रित डंपर ने गलत दिशा में चलकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद बाप-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिए।
विज्ञापन


धौलेड़ा निवासी विकास शास्त्री अपने 15 वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ वीरवार दोपहर को नारनौल से अपने गांव बाइक से जा रहे थे। अभी वे गांव के नजदीक गांव खातोली अहीर के पास ही पहुंचे थे कि गलत दिशा में आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को चपेट में लिया। इससे गंभीर चोटों के कारण दोनों बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर डंपर चालक भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए। उनका कहना था कि इन डंपरों चालकों ने अनेक परिवारों को उजाड़ दिया है। मृतकों का शुक्रवार को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था ऋषभ

ग्रामीणों ने बताया कि सरेआम सड़कों पर ओवरलोड डंपरों का कहर जारी है। इससे आए दिन हादसे घटित हो रहे है। निर्दोष लोगों की जान जा रही है, परंतु इसके जिम्मेदार अधिकारियों को कोई परवाह नही है। उन्होंने बताया कि ऋषभ इकलौता बेटा था। वही विकास शास्त्री भी अपने पिता के इकलौते बेटे थे। जिससे हादसे में बाप-बेटे की मौत से अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed