फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to the site not working, tokens of 15 farmers in Mahendragarh could not be cut

Mahendragarh-Narnaul News: साइट नहीं चलने से महेंद्रगढ़ में 15 किसानों का टोकन नहीं कट पाया

Thu, 03 Apr 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 03 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Due to the site not working, tokens of 15 farmers in Mahendragarh could not be cut
महेंद्रगढ़/कनीना/सतनाली। क्षेत्र की तीनों अनाज मंडियों में सरसों की खरीद की जा रही है। सरसों की खरीद के बाद दोपहर बाद से साइट नहीं चलने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

साइट नहीं चलने की वजह से महेंद्रगढ़ में 15 किसानों का टोकन नहीं कट पाया। वहीं सतनाली व कनीना में 40 से अधिक किसानों का टोकन नहीं कटा। महेंद्रगढ़ में वीरवार को 60 किसानों की 10350 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अब तक 240 किसानों से 14295 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में 28590 सरसों के बैगों का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

सतनाली में 119 किसानों 2740 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अबतक 654 किसानों से 16598 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। 15326 सरसों के बैगों का उठान किया जा चुका है। जबकि 17870 बैगों का उठान होना बाकी है। कनीना अनाज मंडी में 358 किसानों की 7500 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अब तक 1750 किसानों से 35939 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। 18197 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। कनीना अनाज मंडी में रसूलपुर सरसों लेकर पहुंचा किसान ओमप्रकाश ने अनाज मंडी व बाहर से काटा करवाने पर 20 किलो सरसों के अंतर की बात कही है। उसने अपनी सरसों का बाहर काटे पर वजन करवाया जो नेट वजन 2960 किलो निकला व मंडी के अंदर इसका वजन 2940 किलो ही बताया गया है। इस प्रकार से मंडी में काटे के दौरान उसकी 20 किलो सरसों कम कर दी गई है। मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार ने बताया कि काटा सही है। कमेटी के द्वारा किसानों की सरसों के तौल के भी कोई रुपये नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed