{"_id":"691a2657c5616e0dc20cbd0d","slug":"due-to-the-laxity-of-the-municipal-corporation-encroachment-has-increased-in-the-city-there-is-traffic-jam-every-100-meters-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121708-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नपा की ढील से शहर में बढ़ा अतिक्रमण, हर 100 मीटर पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नपा की ढील से शहर में बढ़ा अतिक्रमण, हर 100 मीटर पर लग रहा जाम
Mon, 17 Nov 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी रोड पर सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने किया अतिक्रमण---संवाद
- फोटो : poni news
महेंद्रगढ़। नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण को लेकर दी गई ढील ने अब लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों और शोरूम संचालकों की ओर से अपने संस्थानों व दुकानों के बाहर 10-10 फीट तक सामान लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे शहर के मुख्य बाजारों की सड़कें संकरी हो रही हैं। हर 100 मीटर पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है जो आमजन की परेशानी बढ़ा रही है।
नगरपालिका की ओर से दो माह पूर्व शहर के मुख्य बाजार में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया था। व्यापारियों की मांग को देखते हुए त्योहारी सीजन पर कुछ ढील दी गई थी लेकिन अब धीरे-धीरे दुकानदारों के अतिक्रमण कम करने की बजाय और बढ़ाते जा रहे हैं। इससे सड़कें संकरी हो रही हैं। नगरपालिका के जिम्मेदार अतिक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हैं जिसके कारण यह समस्या दिनोंदिन बढ़ रही है।
लोग बोले उठानी पड़ रही है परेशानी
शहरवासी सुधीर, नरेश, कृष्ण, कुलदीप, घीसाराम हलवाई, दिनेश दत्त शर्मा, महाबीर प्रसाद शर्मा, लालाराम ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों के आगे 5 से 10 फिट तक सामान फैला लिया है। नगरपालिका की ओर से इस प्रकार के दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, इससे उनके हौसले भी बुलंद हो रहे हैं। सड़कों के दोनों ओर स्टेंडी, होर्डिंग्स व लोहे की फ्रेम पर पोस्टर लगाकर दुकानों के बाहर लगा लिए हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर स्टॉल लगाकर सड़कों को संकरा कर दिया है। वहीं शहर में रेहड़ी संचालकों पर भी कोई रोकटोक नहीं है जिसके कारण मनमाने स्थानों पर रेहड़ी लगाकर इस समस्या को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
शहर में यहां समस्या अधिक
शहर के सिनेमा रोड, परशुराम चौक से बालाजी चौक, सब्जी मंडी, आईटीआई रोड, हुड्डा पार्क के सामने, विश्वकर्मा चौक, नागरिक अस्पताल के सामने, गोशाला रोड, डुलाना रोड, बुचौली रोड, शॉपिंग कॉप्लेक्स के छह मुख्य रास्तों के दोनों ओर, फैले सामान व अतिक्रमण के कारण पैदल चलने तक की जगह नहीं बचती। जब कोई वाहन आता है तो लोगों को इंतजार करना पड़ता है।
शहर के अतिक्रमण को लेकर जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान शुरू किया जाएगा। तय सीमा से बाहर सामान रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-रमेश सैनी, नगरपालिका चेयरमैन महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी रोड पर सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने किया अतिक्रमण---संवाद- फोटो : poni news