फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drug addiction is one of the serious challenges facing society.

Mahendragarh-Narnaul News: समाज की गंभीर चुनौतियों में से नशा एक

Thu, 09 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is one of the serious challenges facing society.
फोटो संख्या:82- हकेवि में नशा उन्मूलन पर केंद्रित कार्यशाला का दीपप्रज्जवलन कर उद्घाटन करतीं इं
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ द्वारा नशा उन्मूलन एवं उसके निवारण के उपाय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य नशे की बढ़ती समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना तथा इसके उन्मूलन के लिए प्रभावी रणनीतियों और निवारक उपायों पर चर्चा करना था। कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि नशा आज समाज के सामने सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाने और बदलाव लाने के ब्रांड एंबेसडर बनें। आयोजन में जिला महेंद्रगढ़ की दुर्गा शक्ति प्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी बाहरी विशेषज्ञ में रूप में उपस्थित रहीं। समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि नशा आज केवल एक व्यक्तिगत समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह सामाजिक और राष्ट्रीय चिंता का विषय बन चुका है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान पीठ की अधिष्ठाता प्रो. पायल चंदेल ने विद्यार्थियों के मनोविज्ञान और नशा मुक्ति पर अपने प्रेरणादायी व्याख्यान में बताया कि कैसे भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य हमारे युवाओं को नशे की लत से बचाने में सहायक हो सकते हैं। आयोजन में डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. रवि पांडेय, डॉ. भूपिंदर, डॉ. मोरो और डॉ. सरन प्रसाद ने आयोजन सचिव के रूप में सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed