फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drizzle brought relief from humidity, clouds remained throughout the day

Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी से उमस से मिली राहत, दिन भर छाए रहे बादल

Sat, 27 Jul 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Drizzle brought relief from humidity, clouds remained throughout the day
फोटो नंबर-25नारनौल में शनिवार शाम को आसमान में छाए बादल। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन

क्षेत्र में मानसून की धमाकेदार शुरुआत के बाद धीरे-धीरे सुस्त और कमजोर बना हुआ है। इससे संपूर्ण इलाके में केवल खंड बारिश हो रही है। शनिवार सुबह नारनौल क्षेत्र सहित आसपास हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं देर सायं तक अनेक जगहों पर बारिश की गतिविधि देखने को मिली।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में समय से पहले मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई थी। परंतु धीरे-धीरे संपूर्ण इलाके में लगातार मानसून कमजोर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह मानसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य अवस्था पर पहुंचने की प्रबल संभावना है। जिसकी वजह से 28 से 4 अगस्त के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मानसून में सक्रियता और तारतम्यता की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में 1 जुलाई से 26 जुलाई तक कुल 207.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई हैं, जबकि इस दौरान सामान्य बारिश 180.7 मिलीमीटर होती है, जो सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक हुई हैं। परंतु धीरे-धीरे जिला महेंद्रगढ़ में भी मानसून बारिश के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है। क्योंकि जिला महेंद्रगढ़ में भी कहीं-कहीं लगातार बिखराव वाली खंड बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि नारनौल का दिन का तापमान 35.0 और रात का तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed