फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Driver suddenly applied brakes near Sirohi Bahali Toll Plaza in Narnaul

Narnaul: सिरोही बहाली टोल प्लाजा के पास वाहन चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, पीछे से वैगनआर टकराते ही लगी आग

Thu, 01 Feb 2024 12:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Feb 2024 12:29 PM IST
सार

नारनौल में सिरोही बहाली टोल प्लाजा क्राॅस करते ही करीब छह सौ मीटर आगे वैगनआर के आगे वाहन जा रहा था। उसके चालक ने वाहन के अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके भाई की गाड़ी वैगनआर की पीछे से वाहन के टक्कर लगी। टक्कर से वैगनआर गाड़ी मुड़ गई ओर उसमें आग लग गई।

विज्ञापन
Driver suddenly applied brakes near Sirohi Bahali Toll Plaza in Narnaul
दुर्घटना में जली हुई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांगल चौधरी के नारनौल-पनियाला मोड़ नेशनल हाइवे 148 बी पर सिरोही बहाली टोल प्लाजा के नजदीक एक वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रही वैगनआर वाहन से टकरा गई और वैगनआर गाड़ी में आग लग गई। इससे घटना में वैगनआर गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको प्रयास कर गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नारनौल अस्पताल पहुंचाया गया। जो अब जयपुर अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हितेंद्र कुमार निवासी भूंगारका ने बताया कि नारनौल के एक निजी अस्पताल में प्राइवेट नाैकरी करता है। उसका बड़ा भाई विजयपाल एयू फाइनेंस बैंक नारनौल में नौकरी करता है। उसका भाई सांय चार बजे बैंक के किसी काम से नांगल चौधरी आया था। काम निपटाने के बाद विजयपाल वैगनआर कार चलाकर नांगल चौधरी से वापिस नारनौल लौट रहा था।
विज्ञापन


समय करीब सात बजे सिरोही बहाली टोल प्लाजा क्राॅस करते ही करीब छह सौ मीटर आगे वैगनआर के आगे वाहन जा रहा था। उसके चालक ने वाहन के अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके भाई की गाड़ी वैगनआर की पीछे से वाहन के टक्कर लगी। टक्कर से वैगनआर गाड़ी मुड़ गई ओर उसमें आग लग गई। जिससे उसके भाई को काफी चोटें आई। जिसको एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए नारनौल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे रेनबो अस्पताल नारनौल में लाया गया। जहां मैं (शिकायतकर्ता) नौकरी करता हूं। उसने इसकी सूचना स्वजनों को दी और बाद में भाई को एंबुलेंस से जयपुर दुर्लभ जी अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका भाई उपचाराधीन है। उसके भाई को अज्ञात वाहन चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर एक्सीडेंट हुआ है और वैगनआर गाड़ी में आग लगी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed