{"_id":"67c3597ebd682aa824001b78","slug":"driver-in-the-guise-of-a-monk-decamps-with-jewelery-and-cash-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121920-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: साधू के भेष में जेवर और नकदी ले उड़ा कार चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: साधू के भेष में जेवर और नकदी ले उड़ा कार चालक
Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। कार में सवार साधू के भेष में एक व्यक्ति ने स्कूटी सवार से सोने की चेन, अंगूठी और नकदी लेकर भाग गया। पुलिस शिकायत में मोहल्ला कानोडिया निवासी इंद्र सोनी ने बताया कि बीते दिन वह स्कूटी से नारनौल जा रहा था।
जब वह करीब 11 बजे तेल मिल लहरोदा के पास पहुंचा तो पीछे से एक कार आई। चालक ने उसे रुकने का इशारा किया। इसके बाद उसने अपनी स्कूटी रोक ली। वहीं गाड़ी को एक बाबा चला रहा था जो अपने आप को गोरखनाथ का चेला बता रहा था। उसने कहा बेटा आप बड़ी मुसीबत में दिख रहे हो। आप अपनी सोने की चेन, अंगूठी और रुपये मुझे दे दो। वह उनका शुद्धिकरण कर देता हूं। इसके बाद सोने की चेन, अंगूठी व दो हजार रुपये बाबा को दे दिए। बाबा ने अपनी मुट्ठी में बंद करके फूंक मारी और जेब में डाल दी। कहा कि अब शुद्धिकरण हो गया। आप स्वयं एक किलोमीटर आगे जाकर अपनी जेब में देख लेना। 2000 रुपये व सोने की चेन व अंगूठी आपकी जेब में मिलेगी। इसके बाद एक किलो मीटर आगे जाकर देखा तो जेब में कुछ भी नही मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।