फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Driver hits vehicle at railway station, person dies

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन पर वाहन चालक ने मारी टक्कर, व्यक्ति को मौत

Fri, 02 Feb 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Driver hits vehicle at railway station, person dies
नारनौल। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर अज्ञात चालक द्वारा एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के साथ ने जीआरपी पुलिस में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ के गांव खातीवास निवास सूर्यप्रकाश ने बताया कि गत 31 जनवरी को वह और उसके गांव का रवींद्र शर्मा रेवाड़ी जाने के लिए रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ आये। जब वे टिकट लेने के लिए मुख्य गेट से अंदर जा रहे थे। वह आगे-आगे चल रहा था तथा रवींद्र उससे पीछे चल रहा था तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक जिसके पीछे खाली ट्राॅली लगी हुई को तेज गति व लापरवाही से पीछे से आया और पहले तो मुख्य गेट के दाहिनी तरफ के पिल्लर को टक्कर मार दी, जोकि उसके साथी रवींद्र के पैरों के ऊपर गिर गया। इससे उसे चोट आई। जिसे एंबुलेंस की सहायता से महेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत खराब होने की वजह से उसे हायर सेंटर को रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed