फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Driver dies as auto overturns on Sigdi Road

Mahendragarh-Narnaul News: सिगड़ी रोड पर ऑटो पलटने से चालक की मौत

Sun, 30 Nov 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 30 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Driver dies as auto overturns on Sigdi Road
फोटो संख्या:58- मृतक प्रमोद--फाइल फोटो
महेंद्रगढ़। गांव सिगड़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार सुबह ऑटो पलटने से चालक गांव अगिहार निवासी 34 वर्षीय प्रमोद की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई नवीन के बयान पर सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में नवीन ने बताया कि प्रमोद ऑटो चलाता था और रात को एक बजे महेंद्रगढ़ जाकर सवारियां लाता था। रविवार को अल सुबह वह सवारियां लाने के लिए महेंद्रगढ़ गया था। इसके बाद वह बिना सवारी लिए ही वापस लौटने लगा तो गांव सिगड़ी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो पलट गया और प्रमोद को गंभीर चोटें आई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया और मौका मुआयना कर टीम महेंद्रगढ़ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर मृतक का शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया और अल सुबह साढ़े 3 बजे परिजनों को हादसे की सूचना दी। सुबह करीब 10 बजे परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे और पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर कागजी प्रक्रिया पूरी की। शाम को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।


तीन भाईयों में बड़ा था मृतक प्रमोद
मृतक प्रमोद तीन भाईयों में बड़ा था और अविवाहित था। वह ऑटो चलाकर ही जीवनयापन करता था। अब प्रमोद के जाने से घर का भार दो छाटे भाई नवीन और नरेंद्र पर आ गया है। प्रमोद के जाने से घर में दुख का माहौल है।


वर्जन:
हादसे की सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया और घटना संबंधी सबूत एकत्र किए। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। -संदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed