फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drinking water shortage in village Neembi for 13 days, buying water to drink

Mahendragarh-Narnaul News: 13 दिनाें से गांव नींबी में पेयजल किल्लत, खरीदकर पी रहे पानी

Tue, 14 May 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage in village Neembi for 13 days, buying water to drink
महेंद्रगढ़। गांव नींबी में पिछले 13 दिन से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। गांव की करीब चार हजार आबादी खरीदकर पानी पीने को मजबूर है।इसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी विभाग में रोष-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन बोर हैं। इसमें से एक बोरवेल की 30 अप्रैल को मोटर खराब हुई थी, जबकि दो बोरवेल में काफी कम पानी आता है जो पर्याप्त नहीं है। गांव की करीब 40 प्रतिशत आबादी को पेयजल के लिए इसी बोरवेल पर निर्भर थी, लेकिन यह भी पिछले 13 दिनों से खराब है। अब बढ़ती गर्मी में ग्रामीण आसपास के गांव व टैंकर से पानी मंगवा रहे हैं। विभाग की ओर से तीन ट्यूबवेल लगवाए गए हैं जिनके माध्यम से पानी के टैंक को भरा जाता है। उसके बाद टैंक में लगी मोटर से पानी को गांव में सप्लाई किया जाता है। समाधान को लेकर ग्रामीणों ने कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग व जिला पार्षद तक समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अधिक गर्मी होने के कारण पानी का आवश्यकता होती है। विभाग को चाहिए की बोर को सुचारू रूप से चालू किया जाए ताकि गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति हो सके।
-बीर सिंह, ग्रामीण
बोरवेल खराब होने के कारण पानी खरीदकर पीना मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीण इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन विभाग के जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जनक सिंह, ग्रामीण
गर्मी के मौसम में पानी की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। यहां तो पानी के लाले पड़े हुए हैं, पिछले दो सप्ताह से पशुओं को भी पानी खरीदकर पिलाना पड़ रहा है।
कंवर पाल, ग्रामीण
पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया गया बोरवेल खराब होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के बारे बता चुके हैं। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि ग्रामीणों को पेयजल संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सके।

विक्रम सिंह, सरपंच, गांव नींबी
गांव नींबी के ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराया है। तीन नए बोरवेल लगवाने के लिए उच्च अधिकारियों को मांग भेजी हुई है। स्वीकृति मिलने के बाद नए तीन बोर बनाए जाएंगे। तब तक जल जीवन मिशन के तहत पेयजल सप्लाई से लाइन को जोड़ा जाएगा। एक-दो दिन में कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- मनीष कुमार जेई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed