{"_id":"659c410155cc651d16056830","slug":"drinking-water-problem-due-to-failure-of-water-borewell-in-bihali-gaushala-narnol-news-c-196-1-sroh1013-8200-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिहाली गोशाला में पानी का बोरवेल नकारा होने से बनी पेयजल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिहाली गोशाला में पानी का बोरवेल नकारा होने से बनी पेयजल की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में पानी की सप्लाई के लिए बनाया गया बोरवेल नकारा हो जाने से गोवंश का जीवन संकट में घिरता जा रहा है। सर्दी के कारण इस समय तो पानी के टैंकरों से गोशाला कमेटी जैसे तैसे काम चला रही है, लेकिन हालात नहीं सुधरे तो गर्मी के मौसम में बड़ी परेशानी उत्पन्न होने की पूरी संभावना है।
गोशाला प्रबंधक बलवीर सिंह ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 1365 गोवंश है, जिनकी संख्या हर महीने बढ़ती रहती है। पानी का बोर सप्लाई देने में नकारा साबित हो चुका है। गोशाला के समीप बना तालाब में नहरी पानी डाला जाता है, मगर जब नहर का पानी उपलब्ध नहीं होता तो तालाब का पानी भी नहीं मिल पाता है। ऐसे हालत में बहुत बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पीने का पानी की एक बूंद नहीं है जिसके कारण दूर दराज के कुओं से टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन